Khelo India Youth Games खेलों में निरंतर आगे बढ़ रहा हरियाणा : मनोहर लाल

मुख्यमंत्री ने लिया खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का जायजा
देशभर से दस हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Khelo India Youth Games हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण के सफल आयोजन के लिए 31 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। 5 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक होने वाले इन खेलों में 25 प्रकार के विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें देशभर से लगभग 10 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खेलों का शुभारंभ 5 फरवरी को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करने उपरांत पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल एवं युवा मामले मंत्रालय का खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने का अवसर हरियाणा को देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

25 प्रकार के विभिन्न खेल होंगे आयोजित (Khelo India Youth Games)

मुख्यमंत्री ने बताया कि खेलो इंडिया गेम्स के तहत 25 प्रकार के विभिन्न खेल आयोजित किए जाएंगे। इसमें 20 खेल ऐसे हैं जो पहले से आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा इस बार पांच प्रादेशिक खेल भी जोड़े गए हैं, जिनमें पंजाब का गतका, मणिपुर का थांग-ता, केरल का कलारीपयट्टू, महाराष्ट्र का मलखंभ और योगासन शामिल हैं। इन खेलों के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना के विकास के लिए 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसमें 150 करोड़ रुपए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए और 100 करोड़ रुपए अन्य उपकरणों व सुविधाओं के लिए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि सभी खेलों के अनुसार विकसित किए जा रहे हैं बुनियादी ढांचे की सभी तैयारियां निर्धारित समय अर्थात 31 दिसंबर तक पूर्ण कर ली जाएंगी। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने पीने और परिवहन की संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है।

खेलों के फाइनल मुकाबले 8 फरवरी से शुरू होंगे (Khelo India Youth Games)

खेलों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचकूला के साथ-साथ अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में इन खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकतर खेलों के फाइनल मुकाबले 8 फरवरी से शुरू हो जाएंगे जिनका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल के माध्यम से होगा। खेलों के दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी जो कोरोना के नए वेरिऐंट का पता चला है, उसके दो मामले देश में मिले हैं, उसको लेकर भी स्वास्थ्य विभाग व अन्य सभी विभाग सतर्क हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा निरंतर खेलों में आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार हर वर्ष खेलों के बजट में वृद्धि कर रही है। वर्ष 2014-15 में खेलों का बजट जहां 151 करोड़ रुपए था वह आज 2021-22 में 394 करोड रुपए हो गया है, जो कि दोगुना से भी अधिक है।

ग्रामीण स्तर पर खेल स्टेडियमों का नवीनीकरण किया जा रहा (Khelo India Youth Games)

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल स्टेडियमों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा, सरकार द्वारा मैपिंग भी करवाई जा रही है और जहां जहां खेल स्टेडियमों की संख्या कम है, वहां आवश्यकतानुसार खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से खेलों के लिए तैयार करने के लिए पंचकूला में साइंटिफिक ट्रेनिंग एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर बनाया जा रहा है। इसके अलावा, करनाल, हिसार, रोहतक और गुरुग्राम में भी इस तरह के केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों को तोहफा देते उन्होंने हर जिले के एक स्टेडियम में दिव्यांग खेल कॉर्नर बनाने की घोषणा की है।

Read More: International Gita Mahotsav Photoes फोटो के जरिये देखें महोत्सव की कुछ झलकियां

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta

Recent Posts

Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध…

9 hours ago

Haryana Assembly Elections : कमल का फूल खिलाने के लिए मडंप छोड़ पोलिंग बूथ पर पहुंचा दूल्हा, वहीं लोगो ने बताया नौटंकी  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक दूल्हे ने…

9 hours ago

Panipat Rural Assembly : भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए किया मतदाताओं का आभार व्यक्त

मतदान के रुझान से स्पष्ट पानीपत ग्रामीण में भाजपा भारी मतों से जीत रही भाजपा…

10 hours ago

Julana Assembly के अकालगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के साथ हुई हाथापाई

बुराडेहर गांव में हुआ कैमरा खराब भाजपा प्रत्याशी ने लगाया बुथ कैप्चरिंग करने के प्रयास…

13 hours ago

Haryana Assembly Election : इस शख्स ने बखूबी बता दिया मतदान का महत्व और जिम्मेदारी निभाने का जज्बा 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान…

15 hours ago