होम / Kiran Chaudhary : किरण चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान पर साधा निशाना

Kiran Chaudhary : किरण चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : June 21, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kiran Chaudhary : कांग्रेस को अलविदा कहने और भाजपा का दामन थामने के बाद पहली बार किरण चौधरी भिवानी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुईं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान पर निशाना साधते हुए कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे, क्योंकि कांग्रेस में षड्यंत्र चलता है। किरण ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पने गिरेबान में झांककर देखें, उनका पीछे क़्या स्टैण्ड रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले हविपा और बीजेपी की सरकार भी रही है। अब उन्होंने बीजेपी ज्वाइन किया है। हविपा को कांग्रेस में विलय करवाने का काम भी उन्होंने ही किया था। अब बीजेपी में शामिल हुए हैं, सभी कार्यकर्ता को साथ लेकर बीजेपी को और अधिक मजबूत करेंगे। भाजपा नेत्री किरण चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में बीजेपी और अधिक मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें : Bhupendra Singh Hooda : लोकसभा में फतह किया एक मोर्चा, अब विधानसभा चुनाव में दूसरा मोर्चा फतह करेगी कांग्रेस : हुड्डा

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox