Kisan Mahapanchayat in Grain Market Complex : सरकार जल्दी मांगे पूरी करे नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन, किसान नेताओं ने दी सरकार को चेतावनी

Kisan Mahapanchayat in Grain Market Complex : सरकार जल्दी मांगे पूरी करे नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन, किसान नेताओं ने दी सरकार को चेतावनी

Kisan Mahapanchayat in Grain Market Complex: अनाज मंडी परिसर में आयोजित महापंचायत में पहुंचे किसान नेता सरदार जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि सरकार जल्द भूमि अधिग्रहण बिल रद्द करने समेत अन्य मांगों को लागू करे। अगर सरकार ने समय रहते, खासकर भूमि अधिग्रहण बिल वापस नहीं लिया तो राज्य स्तर पर तीन कृषि कानूनों से भी बड़ा आंदोलन होगा। वह रविवार को हरियाणा के गोहाना की नई अनाज मंडी में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा में अहम भूमिका निभाने वाले किसान नेताओं ने पंजाब में चुनाव लड़कर बड़ी गलती की। वह भी इसके हक में नहीं थे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से वन पेंशन-वन विधायक के निर्णय की भी सराहना की।

Kisan Mahapanchayat in Grain Market Complex

वहीं भारतीय किसान नौजवान यूनियन के नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि सरकार भूमि अधिग्रहण कानून रद्द करने के साथ ही खराब फसलों का मुआवजा दे। इसके अलावा एमएसपी की गारंटी का कानून बनाए और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) में हरियाणा-पंजाब की भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने जो भूमि अधिग्रहण कानून बनाया है, उससे किसानों को काफी नुकसान होगा। इससे सरकार किसी भी हाईवे के निकट किसानों की सहमति के बिना कभी भी भूमि अधिग्रहण कर सकती है। इस कानून में मुआवजा भी कम कर दिया गया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही कानून रद्द नहीं किया तो राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। सरकार बारिश में जलभराव से खराब हुई फसलों का किसानों को मुआवजा दे। इस दौरान जोगिंद्र नैन, इंद्रजीत सिंह, लखविंदर सिंह, विजय बैंयापुर आदि मौजूद रहे। Kisan Mahapanchayat in Grain Market Complex

Read Also: Strike In Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर

Connect With Us : Twitter Facebook
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

PGIMS Rohtak : घर के पास से मिलेगा पीजीआई के स्पेशलिस्ट चिकित्सक से इलाज, जानें PGIMS रोहतक की नई पहल  

पीजीआईएमएस रोहतक में शुरू हुआ टेली कंसल्टेशन India News Haryana (इंडिया न्यूज), PGIMS Rohtak : यदि…

3 hours ago

Detective Staff Palwal की शराब तस्करी पर बड़ी कार्यवाही, लाखों की शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

गाड़ी स्विफट डिजायर में करीब 2 लाख रुपए की शराब की बड़ी खेप सहित आरोपी…

4 hours ago