होम / Panipat : भाभी के अवैध संबंधों का विरोध पड़ा भारी, आशिक के साथ घर में घुसी, देवर की छाती में घोंप दिया चाकू

Panipat : भाभी के अवैध संबंधों का विरोध पड़ा भारी, आशिक के साथ घर में घुसी, देवर की छाती में घोंप दिया चाकू

BY: • LAST UPDATED : January 20, 2025

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat : पानीपत गांव के राणा माजरा में पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। अवैध संबंधों के विरोध में एक देवर पर चाकू से हमला कर भाभी द्वारा उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। इस घटना के बाद मामला काफी बढ़ गया।

पीड़ित परिवार के सदस्य प्रवेज ने सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके चाचा तासीम का 2018 में निधन हो गया था। चाची आसमा, जो चार बच्चों की मां है,परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक ही घर में रहती है। तासीम की मौत के बाद आसमा के गांव के एक व्यक्ति इस्तीकार के साथ अवैध संबंध हो गए थे।

HSGMC Election Result : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में झींडा गुट और निर्दलीयों का रहा दबदबा, सिरसा के कालांवाली में सबसे अधिक मतदान

Panipat :बार-बार समझाने पर भी नहीं मानी 

परिवार ने आसमा को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह रंजिश रखने लगी। 18 जनवरी की रात करीब 8 बजे, आसमा षड्यंत्र रचते हुए अपने आशिक इस्तीकार और अन्य साथियों इतजार, शाकिर, शाबिर, मसिउला और समयदीन – को घर में लेकर आई। समयदीन ने चाचा बिलाल को पकड़ लियाऔर इस्तीकार ने चाकू से उनके दिल के पास वार कर दिया। इसके बाद इतजार और शाकिर ने भाले से बिलाल पर हमला किया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से भी हमला किया, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए।

Delhi March Postponed : किसानों ने टाला दिल्ली कूच, ये बाेले पंधेर- केंद्र सरकार 14 फरवरी से पहले दिल्ली में ही करे बैठक न कि…

घायल अवस्था में पहुंचाया अस्पताल

घायल बिलाल को पहले सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। परिवार ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Kriparam Punia Passes Away : हरियाणा सरकार में उद्योग मंत्री रहे कृपाराम पुनिया का निधन, पंचकूला में ली अंतिम सांस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT