एचएयू हिसार में बने संग्रहालय में जान सकेंगे संस्कृति व ऐतिहासिक धरोहरों के बारे

  • आज हरियाणा के राज्यपाल श्रीबंडारू दत्तात्रेय चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार पहुंचे और कहा यहां संग्रहालय में हरियाणा के परंपरागत जीवन मूल्यों की बेहतर झलक प्रस्तुत मिलती है। संग्रहालय में गौरवमयी संस्कृति व ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी भी मिलती है।

चंडीगढ़। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार (Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University Hisar) का संग्रहालय हरियाणा के परंपरागत जीवन मूल्यों की बेहतर झलक प्रस्तुत करता है। इस संग्रहालय में गौरवमयी संस्कृति व ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी भी मिलती है।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Haryana Governor Bandaru Dattatreya) ने यह विचार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में नवस्थापित डॉ. मंगल सेन कृषि विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण करने के बाद व्यक्त किए। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी उपस्थित थे।

संग्रहालय में पुरातन यंत्रों, ग्रामीण दिनचर्या के रसोई का सामान चरखा उपलब्ध

राज्यपाल ने यहां प्रदर्शित कृषि की विकास यात्रा, विश्वविद्यालय की विशिष्ट उपलब्धियों के साथ हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले ग्रामीण पुरातन संग्रहालय में गहरी रुचि दिखाई और यहां प्रदर्शित किए गए पुरातन यंत्रों, ग्रामीण दिनचर्या की विभिन्न वस्तुओं जैसे रसोई का सामान, बर्तन, वस्त्र, चरखा, बैलगाड़ी आदि को देखा।

थ्री-डी मॉडल के जरिए किया अध्ययन

इनके अलावा, उन्होंने त्री-आयामी (थ्री-डी) मॉडल के जरिए दी गई कृषि संबंधी जानकारियों, हरियाणा की गौरवपूर्ण विकास यात्रा के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, जनसांख्किीय आंकड़ों का बारीकी से अध्ययन किया। उन्होंने आंगतुकों विशेषकर स्कूली बच्चों को कृषि के बारे में जागरूक करने के लिए कृषि विकास यात्रा के त्री-आयामी भिती-चित्रों और विस्तृत व्याख्या के लिए लगाए गए टच-स्क्रीन कियोस्कों की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वविद्यालय की शोध, शिक्षा एवं विस्तार से संबंधित वृतचित्र दिखाने के लिए बनाए गए लघु थिएटर का अवलोकन भी किया।

Also Read: Haryana Weather Update Today 11 April 2022 उफ! ये गर्मी, लोग हुए परेशान

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago