होम / Manohar Lal Political Journey : जानें मनोहर लाल खट्टर का अभी तक का राजनीतिक करियर

Manohar Lal Political Journey : जानें मनोहर लाल खट्टर का अभी तक का राजनीतिक करियर

• LAST UPDATED : March 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Manohar Lal Political Journey, चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट चुका है। तदोपरांत चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होगा।

वहीं आज नए सीएम का भी ऐलान होगा। अगर वर्तनाम सीएम मनोहर लाल के राजनीतिक करियर की बात करें तो बता दें कि वे लम्बे समय से संघ के साथ जुड़े रहे हैं। कुल अपने जीवन के 35 वर्ष तक वे संघ के साथ रहे। मनोहर लाल देश के पीएम को नए नहीं बल्कि बहुत पुराना जानते हैं। जब नरेंद्र मोदी बीजेपी हरियाणा के प्रभारी हुआ करते थे वे तब से उन्हें जानते हैं। उस समय वे दोनों प्रायः एक ही कमरे में रहा करते थे। जाने उनका पूरा जीवन –

रोहतक के गांव निदाना के निवासी

मनोहर लाल का जन्म 5 मई, 1954 को हरियाणा के जिला रोहतक गांव निदाना में हुआ। उनके पिता का नाम हरबंस लाल और माता का नाम शांति देवी था। खट्टर के तीन जगदीश, गुलशन और चरणजीत है। मनोहर लाल किसान परिवार से हैं। एक समय था जब उनके परिवार को लम्बे समय तक आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था। जाति की बात करें तो वे हिंदू खत्री परिवार से संबंध रखते हैं। उनका विवाह नहीं हुआ, वे अविवाहित हैं।

मनोहर लाल ने 1994 में भाजपा ज्वाइन की थी

मनोहर लाल ने वर्ष 1994 में भाजपा को ज्वाइन किया था। वे संघ के समर्पित सदस्य थे। जब उनकी आयु केवल 24 साल की थी, तो वे आरएसएस से जुड़ गए थे। संघ के प्रचारक के तौर पर वे 14 वर्ष तक कार्य करते रहे, जिसका लाभ उन्हें 1994 में मिला। जब वे भाजपा में आए थे तो उन दिनों वे प्रदेश के महासचिव नियुक्त हुए थे वर्ष 2014 तक वे हरियाणा के बीजेपी प्रदेश महासचिव बने रहें। उसके बाद वे हरियाणा के सीएम के तौर पर जनता ने चुना।

इतना ही नहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मनोहर लाल ने पहले भाजपा नेता बनने का गौरव पाया है। कांग्रेस उम्मीदवार को 63,736 मतों से हराकर अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता। वे लगातार केंद्र सरकार की ‘बेटी बचाओ,-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर हमेशा आगे बढ़कर काम करते रहे हैं। उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि आज प्रदेश में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है।

यह भी पढ़ें : Haryana Political Crisis LIVE update : CM मनोहर लाल ने पूरी हरियाणा कैबिनेट के साथ सौंपा इस्तीफा

यह भी पढ़ें : Haryana BJP JJP Alliance Crisis : प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा, नई सरकार का गठन संभव

यह भी पढ़ें : Dwarka Expressway Inauguration LIVE : प्रधानमंत्री ने किया द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox