होम / जानिए जून में कब होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम 2021

जानिए जून में कब होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम 2021

• LAST UPDATED : April 26, 2022

जानिए जून में कब होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम 2021

प्रदर्शनी लगाकर उत्कृष्ट खिलाड़ियों व हीरोज की कहानियां दर्शाई जाएंगी

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 का आयोजन 4 से 13 जून 2022 तक किया जाएगा। इनमें अण्डर 18 के 25 खेलों में 5 भारतीय खेल भी शामिल हैं और ये खेल पंचकूला के अलावा शाहाबाद, अम्बाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में देशभर के लगभग 8500 खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से वीसी के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 के आयोजन को लेकर समन्वय समिति बैठक में विस्तृत चर्चा कर रहे थे। बैठक में प्रदेश के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

खेलों के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 मई को पंचकूला के इन्द्रधनुष आडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम का मस्कट एवं लाॅगो लांच किया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेलों के लिए 2-3 बहुउद्वेशिय हाॅल, सिन्थेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है। इसके अलावा बैडमिंटन हाॅल, राजकीय महिला महाविद्यालय सैक्टर 14 पंचकूला में आडिटोरियम का कार्य भी पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि हाॅकी स्टेडियम पंचकूला व शाहबाद का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है। अम्बाला में आल वेदर स्वीमिंग पूल बनकर तैयार हो गया है।

खेलों के आयोजन के लिए तैनात रहेगी युवा अधिकारियों की टीम

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों के आयोजन के लिए युवा अधिकारियों की पूरी टीम लगाई गई है जो हर प्रतिस्पर्धा स्थल की पूरी निगरानी करेंगे, ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इन खेलों में स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए साफ सफाई का पूरा प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए सफाई व्यवस्था की पूरी टीम तैनात की जाएगी।

हरियाणवी संस्कृति से सराबोर होंगी खेल प्रतिस्पर्धाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों में हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान स्वतन्त्रता संग्राम के असंख्य हीरोज की कहानी तथा प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का परिचय प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि खेलों के लिए 13 मई को गुरुग्राम में प्रोमोशन इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

हरियाणा की बेटियों को समर्पित थीम पर होगा फोकस 

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ की दिशा में सराहनीय कार्य हुआ है। इसके अलावा प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने भी विदेशों में आयोजित हर खेल में परचम फहराया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का रूझान खेलों की तरह और ज्यादा बढे, इसके लिए खेलों को समर्पित थीम पर फोकस किया जाए। खेलो इंडिया यूथ गेम में नए नए आईडिया के साथ कार्य किया जाए ताकि देशभर में हरियाणा की और अधिक चर्चा हो। उन्होंने कहा कि जून में होने वाले इन खेलों में कोविड-19 नियमों का पूरा पालन किया जाए तथा खिलाड़ियों के लिए टैस्टिंग आदि की पूरी व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें : भारत में अब 6 से 12 साल के बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox