होम / जानिए कौन बने हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष

जानिए कौन बने हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष

• LAST UPDATED : April 27, 2022

पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, पूर्व विधायक राम किशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

पवन शर्मा, चंडीगढ़।
कांग्रेस का नया प्रदेशाध्यक्ष समाचार: प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष उदय भान होंगे तथा चार कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, पूर्व विधायक रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को नियुक्त किया गया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष पद से कुमारी सैलजा का इस्तीफा सुबह ही मंजूर कर लिया गया था।

हुड्डा गुट से हैं उदय मान

उदय भान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट से माने जाते हैं। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए जितेंद्र भारद्वाज भी हुड्डा के खास हैं। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी विधायक किरण चौधरी की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल की पोत्री हैं। रामकिशन गुर्जर सैलजा गुट से संबंध रखते हैं, उनकी पत्नी शैली इस समय नारायणगढ़ से विधायक हैं।

कई दिनों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चर्चा जोरों पर रही

पिछले कई दिनों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जोर आजमाइश जारी थी। आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई को भी इस पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने किसी खास को ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त करवाना चाहते थे। बताया जा रहा है कि सैलजा की जगह कांग्रेस किसी दलित चेहरे को ही इस पद पर बैठाना चाहती थी, हालांकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी हाईकमान ने इस पद की आफर दी थी, लेकिन हुड्डा सीएलपी का पद किसी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं थे।

पार्टी की अंदरुनी लड़ाई होगी शांत

राजनीति के जानकारों का कहना है कि भले ही कांग्रेस ने किरण चौधरी, सैलजा और रणदीप सुरजेवाला गुट के 3 लोगों को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया हो, मगर पार्टी की अंदरूनी लड़ाई शांत हो जाएगी। इस बात में अभी शंसय है, क्योंकि हरियाणा जनहित कांग्रेस का कांग्रेस में विलय होने के बाद से ही कुलदीप बिश्नोई को पार्टी ने अभी तक कोई बड़ी जिम्मेवारी नहीं दी है। आज सुबह ही दीपेंद्र हुड्डा व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद ही उदयभान का नाम फाइनल किया गया है।

यह भी पढ़ें : आप सांसद ने ट्वीट के जरिये विपक्ष को घेरा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : मेरी रगों में हरियाणा का खून दौड़ रहा, तुम किसी को भी तोड़ सकते हो लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox