Kuldeep Sharma Taunt on JJP : कुलदीप शर्मा ने अजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला पर किया तीखा हमला

इशिका ठाकुर, Haryan (Kuldeep Sharma Taunt on JJP) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के करनाल जिला संयोजक कुलदीप शर्मा तथा पूर्व विधायक एवं करनाल प्रभारी लहरी सिंह ने पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान करनाल कुलदीप शर्मा ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर तीखा हमला बोला। वहीं इस दौरान कुलदीप शर्मा, वीरेंद्र राठौर, शमशेर सिंह गोगी, सुरेश गुप्ता व कमल मान को एआईसीसी सदस्य बनाने पर सोनिया गांधी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त किया गया।

कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी

कुलदीप शर्मा ने कहा कि चाचा-भतीजे की लड़ाई खाने पीने को लेकर हो रही है। अजय चौटाला द्वारा कांग्रेस के प्रति दिए गए एक बयाान पर कुलदीप शर्मा ने पलटवार किया। कुलदीप शर्मा ने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और न सिर्फ चुनाव लड़ेगी, बल्कि जीतेगी भी और सरकार भी बनाएगी। हरियाणा को एक नया हरियाणा और नंबर वन हरियाणा बनाएंगे।

कुलदीप शर्मा ने करनाल को एक संगठित बताते हुए कहा कि राजनीति में आस्थाएं होती हंै और यह स्वीकार्य है, लेकिन किसी व्यक्ति की आस्था किसी भी नेता के साथ हो सकती है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की आस्था कांग्रेस में है और राहुल गांधी की नीतियों में है।

मोदी ने देश की धन दौलत को लुटवाया

कुलदीप शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की धन दौलत को अडाणी जैसे दोस्तों के हाथों लुटवाने का काम किया है। सरकार के संरक्षण में अडाणी का खानदान फल-फूल रहा है। अडाणी जोकि दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 679वें नंबर पर था, मोदी सरकार का साथ मिलने पर दूसरे नंबर पर आ गया। कुलदीप शर्मा ने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अडाणी ने लगभग 270 फर्जी कंपनियां खड़ी करके देश के बैंकों, एलआईसी व अन्य वित्तीय संस्थानों से लाखों करोड़ रुपए लोन ले लिया।

सरकार के संरक्षण के बिना अडाणी इतना बड़ा घोटाला नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी 8 सालों से पीएम मोदी के कारनामों की पोल खोलने का काम जनता के सामने कर रहे हैं। संसद में पीएम मोदी ने अपने दोस्त अडाणी से जुड़े सवालों का एक जवाब तक नहीं दिया। इधर-उधर की बात कर स्वयं और अपने दोस्त के कारनामों से पल्ला झाड़ते दिखे।

कुलदीप शर्मा ने कहा कि कांगे्रस मांग करती है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट में जो खुलासे हुए हैं उनकी जांच के लिए जेपीसी गठित की जाए। सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां सरकार के कहने पर काम कर रही हैं। ये एजेंसियां सरकारी तोतें बन गई हैं।

ये बोले तरलोचन सिंह

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरलोचन सिंह ने कहा कि भाजपा देश की संपति को दोनों हाथों से लुटवा रही है। सर्विसेज को नीतिबद्ध तरीके से बेचा जा रहा है। अडानी घराने को ही संपतियों जा रहे हैं। अडानी घराना जो दुनिया में 679वें नंबर के अमीर थे और अब यह घराना दूनिया के दूसरे नंबर के अमीर बन गए। इस पर संसद में तीखी बहस भी राहुल गांधी ने की। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भी टिप्पणी नहीं की और न ही कोई जवाब दिया। इसलिए हिडनबर्ग में जो खुलासे हुए है उसकी जांच होनी चाहिए।

भाजपा कुछ खास निजी कंपनियों को फायदा पहुंचा रही : अशोक खुराना

कांग्रेस नेता अशोक खुराना ने कहा कि मोदी सरकार कुछ खास निजी कंपनियों को छूट देकर उन्हें फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। आज मोदी सरकार के आने से अडानी ग्रुप देश में दूसरे नंबर पर आ गया हैं। इस तरह एकदम इतना ज्यादा धनवान होना उसके पीछे कई साजिश हैं मोदी सरकार में अदानी ग्रुप की फर्जी कंपनियों को बिना जांच पड़ताल किए हुए लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज दे दिया गया। सच्चाई अब सबके सामने आ गई है। कांग्रेस पार्टी इसको लेकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है ताकि अदानी ग्रुप के चंगुल से देश को बचाया जा सके।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व विधायक सुमिता सिंह, एआईसीसी सदस्य कमल मान, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, कोर्डिनेटर रघबीर संधु, पूर्व प्रधान अशोक खुराना, कोर्डिनेटर राजेश वैध, महिला प्रधान उषा तुली, पूर्व पार्षद एवं कोर्डिनेटर पप्पू लाठर, हरीराम साबा, ललित अरोड़ा, कोर्डिनेटर अरूण पंजाबी, कोर्डिनेटर नपिंद्र मान, कोर्डिनेटर मुनीष परवेज राणा, कोर्डिनेटर सुशील सिंधड़, धर्मपाल कौशिक, सुनेहरा वाल्मीकि, रणबीर सिंह और जागीर सैनी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : HSGPC : प्रदेश के सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारों का प्रबंधन होगा अब ऑनलाइन

यह भी पढ़ें : International Boxer Pooja Bohra Weds Akash Jind : अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा परिणय सूत्र में बंधी

यह भी पढ़ें : Haryana Budget LIVE Updates : एक लाख 83 हजार 950 करोड़ का बजट पेश, एक नजर में देखें पूरा बजट

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rape Convict Jailed : नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और रेप के दोषी को 20 साल की कैद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rape Convict Jailed  : पानीपत ए.एस.जे. सुखप्रीत सिंह की फास्ट…

2 hours ago

International Mental Health Day पर हिपा गुरुग्राम में हुआ राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

जीवन को जीने का होना चाहिए अलग अंदाज, नहीं करना चाहिए दिखावा "कार्यस्थल पर मानसिक…

3 hours ago

Congress Review Meeting में हरियाणा चुनाव हार के बाद मची हलचल

राहुल गांधी ने दिया फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन आदेश भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान की…

3 hours ago