होम / करनाल में सैलजा ने कसा तंज – अभी पेंशन छोड़ने का ट्रेंड चल रहा Kumari Selja Attacks on Opposition in Karnal

करनाल में सैलजा ने कसा तंज – अभी पेंशन छोड़ने का ट्रेंड चल रहा Kumari Selja Attacks on Opposition in Karnal

• LAST UPDATED : April 18, 2022

Kumari Selja Attacks on Opposition in Karnal

इशिका ठाकुर, करनाल।

Kumari Selja Attacks on Opposition in Karnal हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा (Haryana Congress State President Kumari Selja) ने अभय चौटाला के विधायकों की पेंशन छोड़ने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ये तो अपने-अपने नंबर बनाने की बात है। अभी ट्रेंड सा चला हुआ है। मालूम हो कि कुमारी सैलजा करनाल में पूर्व इनेलो हल्काध्यक्ष ओमप्रकाश सलूजा को पार्टी में ज्वाइन करवाने पहुंची हुई थी। उन्होंने कहा कि सलूजा कांग्रेस के परिवार में जुड़े हैं। आस्थाएं इनकी बहुत समय से थी। कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं। जानिए इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सैलजा से किए गए सवाल-जवाब।

सवाल : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से त्यागपत्र के बारे में क्या कहेंगे

जवाब- सैलजा ने कहा कि इस तरह की चीजें चलती हैं। समय पर सब क्लीयर हो जाएगा। कुछ तो होती हैं, मैं चाहूंगी कि कुछ भी हो। कांग्रेस पार्टी का भला होना चाहिए।

सवाल : आम आदमी पार्टी से प्रदेश में क्या असर रहेगा?

जवाब- सैलजा ने जवाब ने कहा कि बहुत से लोगों की अंदर से महत्वकांशा होती है। जो कि टिकट की प्रोमिश में उस पार्टी में जा रहे हैं। पड़ोस के चुनाव में अचानक ऐसा हुआ। अभी हरियाणा में 2 साल का समय है। काफी परिवर्तन होंगे।

सवाल : कांग्रेस का संगठन क्यों नहीं बन पाया?

जवाब- सैलजा ने कहा कि ये वर्कर का दर्द है और सच्चाई भी है। एक ओदा उसकी पहचान होती है। अब भी वर्कर काम कर रहे हैं। फिर भी एक कमी है। जो मुझे भी महसूस होती है। आने वाले समय में ऐसा होना चाहिए।

सवाल : महंगाई को कहां देखते हो?

जवाब- सैलजा ने कहा कि अब भाजपा चुप है। महंगाई पर कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने वाले भाजपाई कहां गए। सब चुप हैं। करनाल सीएम सिटी है। हर व्यक्ति को महंगाई की मार पड़ रही है। किसान परेशान हंै। युवा बेरोजगार है। करनाल में जितना भ्रष्टाचार यहां पर है। क्या सीएम आंख मूंदे बैठे हैं। छोटी मछलियों को पकड़ने से कुछ नहीं होगा।

सवाल : पंजाब 300 यूनिट फ्री बिजली देना कैसा मानते हो?

जवाब- सैलजा ने कहा जब मौका मिला था चन्नी साहब ने ऐसा किया था। अब नई सरकार बनी है। पंजाब के लोगों ने अपनी सरकार बनाई है। वहां के लिए आप पार्टी के वायदों का पूरा होने का इंतजार करना होगा।

सवाल: कांग्रेस का पंजाब में हार का क्या कारण रहा?

जवाब-सैलजा ने कहा बहुत सी बातों को पार्टी देख रही है। कुछ हमारी कांग्रेस पार्टी की कमियां रही। आने वाले समय में उनको दूर किया जाएगा। दोबारा पंजाब में उनको दोहराया नहीं जाएगा।

सवाल : हरियाणा के लिए कांग्रेस क्या करेगी?

जवाब- सैलजा ने कहा कि आने वाले समय में नई घोषणा पत्र को तैयार किया जाएगा। माहौल व समय की जरुरत के अनुसार घोषणा की जाएगी। खासतौर से कृषि, व्यापार, बेरोजगारी, महंगाई, गरीब, दलित समेत सभी को ध्यान में रखा जाएगा। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

सवाल : भाजपा ने रोजगार कितना दिया?

जवाब- सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 से अब तक कितनी नौकरी दी, कितने फार्म निकाले, कितने पेपर लीक हुए, कितने पैसे इकट्ठा हुए, कितने पैसे वापस किए, इकट्ठा हुए पैसों को कहां लगाया। सबका ब्योरा सरकार दे।

Read More: जानिए क्या रहेगा आज से बैंकों का समय Bank Timing Changed From Today

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू
Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक
MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन, जुलाना सीट पर पड़ेगा प्रभाव
Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox