Kumari Selja In Karnal : सैलजा बोली-परिवार पहचान पत्र नहीं यह परिवार परेशान पत्र

ईशिका ठाकुर, Haryana(Kumari Selja In Karnal) : आज कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव कुमारी शैलजा (Kumari Selja) अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग से अंबाला जाते समय कुछ देर के लिए करनाल के ओएसिस विश्राम गृह में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए रुकी, जहां उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा से हरियाणा में एक नया परिवर्तन आएगा। भारत जोड़ो यात्रा अपने आप में एक बड़ा जन आंदोलन है और इस यात्रा में जो लोग नफरत से ऊपर उठकर भारत को जोड़ने का काम कर रहे हैं, उन सब को इस यात्रा में भाग लेने के लिए न्योता दिया गया है।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में एक शांति दूत बनकर आगे बढ़ रहे

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में एक शांति दूत बनकर आगे बढ़ रहे हैं। देश में इस वक्त अलग-अलग तरह के कई मुद्दे हैं। जिन्हें भारत जोड़ो यात्रा में उजागर किया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के लोग देशभर में यात्रा करते हुए लोगों के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी चीज को चुनाव के नजरिए से नहीं देखती बल्कि देश हित के नजरिए से देखती है।

कुमारी शैलजा ने परिवार पहचान पत्र को परिवार परेशान पत्र बताते हुए कहा कि इससे लोगों को फायदा होने की वजह परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में गलत जानकारियां डाल दी गई हैं, जिनका कोई सरकार के द्वारा सर्वे नहीं किया गया। सरकार केवल आंकड़ों के आधार पर दुनिया को दिखाना चाहती है जबकि लोगों को सरकार की योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है। परिवार पहचान पत्र के द्वारा सरकार लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है जिसके लिए जनता सरकार को कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले दिनों में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होगी।

ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra Haryana Updates : हिंदुस्तान का आधा धन 100 लोगों के पास : राहुल गांधी

ये भी पढ़ें : India Corona Update : देशभर में कोरोना के 228 नए मामले

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

9 mins ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

23 mins ago

INLD के पास अब कहीं अपना अस्तित्व…, विधानसभा चुनाव में महज इतने मिले थे वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD : हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और…

39 mins ago

Pipli Parakeet Center : पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे पिपली और…, यहां की व्यवस्थाओं को लेकर ये बोले

बोले- एक समय था जब हरियाणा के पर्यटन केंद्र प्रदेश में नंबर वन होते थे…

2 hours ago

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

2 hours ago