होम / Kumari Selja Karnala Visit : सरकार ईडी और सीबीआई का कर रही दुरुप्रयोग : सैलजा

Kumari Selja Karnala Visit : सरकार ईडी और सीबीआई का कर रही दुरुप्रयोग : सैलजा

• LAST UPDATED : July 26, 2022

इशिका ठाकुर, Haryana News (Kumari Selja Karnala Visit): अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी सैलजा (Former Haryana Pradesh Congress President Kumari Selja) ने आज करनाल में हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित बुटाना के निवास पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

नेशनल हेराल्ड मामले में भी सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुप्रयोग कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम सीमा को पार कर चुका है। महंगाई से आम जन त्राहि-त्राहि कर रहा है। बेरोजगारी में हरियाणा नम्बर-1 की तरफ बढ़ रहा है।

कांग्रेस हमेशा आम आदमी के साथ रही

सैलजा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम आदमी के साथ रही है, उनके मुद्दों को पिछले 8 साल से कांग्रेस उठा रही है। यही कारण है कि आम आदमी की आवाज दबाने के लिए केंद्र की एनडीए सरकार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी की पूछताछ के माध्यम से परेशान कर रही है। लेकिन कांग्रेस दबने वाली नहीं है।

Kumari Selja Karnala Visit

Kumari Selja Karnala Visit

पंचायत चुनाव…

इस मौके पर कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी या नहीं, इसका फैसला आलाकमान करेगा।

कुलदीप बिश्नोई को मनाने का सवाल ही नहीं उठता

कुलदीप बिश्नोई के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब देर हो चुकी है। कुलदीप बिश्नोई को मनाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया को सरकार का प्रोत्साहन मिल रहा है और यही कारण है कि डीएसपी को डम्पर के नीचे कुचल दिया गया। अभी तक मुख्य आरोपियों का पता नहीं चल पाया। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। विधायकों तक को धमकी मिल रही है। आज तक सरकार धमकियों के पीछे जो लोग हैं, उन्हें गिरफ्तार तक नहीं कर पाई है, जिसके चलते विधायक अपने पद से इस्तीफा तक देने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

करनाल में डीटीपी की कार्रवाई को लेकर कहा कि आखिरकार जब अवैध निर्माण हो रहे थे तो क्या अफसर सो रहे थे, उस समय कार्रवाई क्यों नहीं हुई। अब जब गरीब लोग अपने मकान बना चुके हैं और उनके पास रजिस्ट्री है तो उनके मकान ढहाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करनाल में अब तक कई घोटाले सामने आए है लेकिन इन में क्या कार्रवाई हुई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक शमशेर सिंह गोगी, इंद्रजीत गोराया, पूर्व विधायक रिशाल सिंह, डॉ. नवजोत कश्यप, मुनीश परवेज राणा, अरुण पंजाबी, राजेन्द्र बल्ला, ओमप्रकाश सलूजा, राजेश चौधरी, राजबीर चौहान, जोगिन्द्र नली, राज किरण सहगल, मुनीश कामरा, दिनेश सेन, प्रमोद शर्मा, धर्मपाल कौशिक, रोहित जोशी, चरणदेव कामरा, राजेश सुल्तानपुर और सुखराम पाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Rahul Ghandi सहित कई कांग्रेस नेता हिरासत में

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox