कुमारी सैलजा की जनसंदेश यात्रा आज से हिसार से शुरू
India News (इंडिया न्यूज), Jansandesh Yatra, चंडीगढ़ : कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की जनसंदेश यात्रा हिसार अनाज मंडी से आज यानि 17 जनवरी से शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया का भी सभी से आग्रह है कि पूरा समय कांग्रेस के कार्यक्रमों में ही लगाएं। अगर हम किसी भी तरह की अनुशासनहीनता करते हैं तो उसका नुकसान हमें ही उठाना पड़ेगा। कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने 15 जनवरी से घर घर कांग्रेस- हर घर कांग्रेस अभियान की शुरुआत भी की है।
वहीं आपको यह भी बता दें कि जनसंदेश यात्रा के होर्डिंग्स पर कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के फोटो भी नहीं हैं। सैलजा समर्थकों की ओर शहरभर में लगाए गए होर्डिंग्स में सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी को बराबर कद में दिखाया गया है। होर्डिंग्स में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल व पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल को सबसे ऊपर लगाया गया है। इस जनसंदेश यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Weather Update : हरियाणा में ठंड का सितम जारी, सप्ताहभर राहत के भी आसार नहीं
यह भी पढ़ें : Jind Fire Training Center : नागपुर की तर्ज पर जींद में बनेगा फायर ट्रेनिंग सेंटर : डिप्टी सीएम
यह भी पढ़ें : Kartikeya Sharma 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Surajkund International Crafts Mela : दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेले…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…