Kurukshetra Development Board Management Board meeting : कुरुक्षेत्र को विश्व मानचित्र पर विकसित करने के लिए बनाएं बेहतर योजनाएं : राज्यपाल

  • वाराणसी की तर्ज पर कुरुक्षेत्र को विकसित करने के लिए तैयार की जाए कार्य योजना : बंडारू दत्तात्रेय

इंडिया न्यूज, Haryana (Kurukshetra Development Board Management Board meeting): हरियाणा के राज्यपाल व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता की जन्मस्थली धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को विश्व मानचित्र पर भव्य दृष्टि से विकसित करने के लिए बेहतर योजनाएं तैयार की जाएं, ताकि लोगों को इसके महत्व के बारे में और अधिक जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को वाराणसी की तर्ज पर इसकी गरिमा को बनाए रखते हुए कार्य योजना तैयार की जाए, जिसमें ब्रह्मसरोवर के आसपास महाभारत युद्ध के पात्रों की मूर्तियों के सजीव चित्रण का वर्णन देखने को मिले। उन्होंने गीता के व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा राजभवन में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड प्रबंधन मंडल की 81वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कुल 20 एजेंडे रखे गए, जिन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2022 की भव्य पुस्तिका का विमोचन

इस दौरान ही अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2022 की भव्य पुस्तिका का भी विमोचन किया गया, जिसमें गीता जयंती के दौरान किए गए कार्यक्रमों के झरोखे एवं गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि कुरुक्षेत्र के 48 कोस के 134 तीर्थ स्थलों की भूमिका पर एक बुकलेट भी तैयार की जाए और इन क्षेत्रों में सरंचनात्मक ढांचा भी विकसित किया जाए ताकि उनका ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रबंधन मंडल की बैठक हर साल आयोजित की जाएगी, ताकि बोर्ड के विकास को लेकर समय-समय पर निर्णय लिए जा सके। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से बहुत से गांव जुड़े हुए हैं, इसलिए कुरुक्षेत्र को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए।

अप्रैल माह में ऑस्ट्रेलिया में होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन : मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार के सतत प्रयासों से गीता ज्ञान का उपदेश वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की वर्ष 2016 से लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष आॅस्ट्रेलिया में अप्रैल माह में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह मॉरीशस, इंग्लैंड और कनाडा में भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

पर्यटन सूचना केन्द्र बनाए जाएं

उन्होंने कहा कि लोगों को पर्यटन की जानकारी देने के लिए पंचकूला, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, राखीगढ़ी जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्यटन सूचना केन्द्र बनाए जाएं, ताकि पर्यटन की दृष्टि से भी कुरुक्षेत्र के साथ-साथ अन्य स्थानों को भी विकसित किया जा सके। इसके अलावा, पर्यटकों को लाने के लिए छोटी इलेक्ट्रोनिक बसों की व्यवस्था बोर्ड द्वारा की जाए। उन्होंने कहा कि दुबई की तर्ज पर प्रदेशभर के मिनी जू क्रोकोडाइल के संरक्षण के लिए उचित स्थानों का चयन किया जाए, जिसमें साफ पानी डाला डालकर पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाया जा सके।

ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर सन्निहित सरोवर भी किया जाएगा विकसित

मनोहर लाल ने कहा कि ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर सन्निहित सरोवर को भी विकसित किया जाए और इसमें स्वच्छ पानी भरने के साथ साथ उसकी निकासी का भी उचित प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि सरोवर पर महर्षि दधीचि ऋषि की प्रतिमा लगाई जाएगी तथा सरस्वती तीर्थ एवं द्वार का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय के पास विश्राम गृह भी का निर्माण करवाया जाएगा तथा मल्टीमीडिया लेजर शो म्यूजिकल फाउंडेशन का थीम धार्मिक रखकर स्थल अनुसार इसका विकास किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य सचिव अरूण गुप्ता, बोर्ड के सदस्य विजय सिंह दहिया, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती सहित बोर्ड के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Free Text Books : हरियाणा के स्कूलों में 25 मार्च से उपलब्ध होंगी पाठ्य पुस्तकें : शिक्षा मंत्री

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

7 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

8 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

8 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

9 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

10 hours ago