होम / kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

• LAST UPDATED : October 7, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए 5 अक्तूबर को 67.90% मतदान हो चुका है। सिरसा में सबसे अधिक 75.36 प्रतिशत और फरीदाबाद में सबसे कम 56.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अब प्रदेश ही नहीं, पूरे देश की 8 अक्तूबर को घोषित होने वाले रिजल्ट पर नजरें टिकी हुई हैं। वहीं कुरुक्षेत्र विधानसभा की बात करें तो यहां चारों विधानसभा क्षेत्र थानेसर, पिहोवा, लाडवा और शाहबाद की काउंटिंग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शूटिंग हाल व कम्युनिटी हॉल में होगी।

kurukshetra Election News : लाडवा क्षेत्र से नायब सिंह सैनी और मेवा सिंह के बीच कड़ी टक्कर

लाडवा सीट की बात की जाए तो लाडवा सबसे हॉट सीट कही जा रही है क्योंकि यहां प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस के मेवा सिंह के बीच कड़ी टक्कर है। यह भी बता दें कि कुरुक्षेत्र के कम्युनिटी हॉल में जो टेंट लगा है, इसमें कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह के समर्थक पहरा देते हुए नजर आ रहे हैं। यह लोग जब से यहां ईवीएम मशीन आई है, यहां पर पहरा दिए हुए हैं।

Haryana Exit Poll Results : प्रदेश में बन रही कांग्रेस की सरकार! भाजपा अभी भी लगातार कर रही सरकार बनाने का दावा

कांग्रेस प्रत्याशी के भाई का आरोप- सीसीटीवी काउंटिंग से पहले ठीक हो पाएगा या नहीं

लाडवा प्रत्याशी मेवा सिंह के भाई करनैल सिंह का आरोप है कि उनके टेंट में जो सीसीटीवी लगाया गया है, उसे सप्लाई नहीं दी गई, यानी वह चल नहीं रहा है। इस बारे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ऑब्जर्वर को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोलती जोकि खुद ब खुद इस बात की गवाह है कि जो बात करनैल सिंह कह रहे हैं वह सत्य है। अब देखने वाली बात यह रहेगी कि क्या यह सीसीटीवी काउंटिंग से पहले ठीक हो पाएगा या नहीं?

फिलहाल अभी तक के हालात पर नजर डालें तो यहां कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी को कांग्रेस के मेवा सिंह कड़ी टक्कर देते हुए नजर आए, जबकि थानेसर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा की हालात कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने अंत तक पतली करके रखी हुई है। यहां भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

Haryana Polls : प्रदेश में दर्ज 67.90% मतदान के बाद अब नजरें टिकीं रिजल्ट पर

Firing in Nuh: चुनावी रंजिश में खुलेआम फायरिंग, गली में खेल रहे बच्चे को लगी गोली, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox