प्रदेश की बड़ी खबरें

kurukshetra University A Plus Plus Grade : हरियाणा स्टेट विश्वविद्यालयों में पहली ए-प्लस-प्लस ग्रेड यूनिवर्सिटी बनी कुवि

  • शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाई
  • नैक ने मूल्यांकन के बाद केयू को दिया ए-प्लस-प्लस ग्रेडहरियाणा के विकास में केयू का महत्वपूर्ण योगदान
  • ए-प्लस-प्लस ग्रेड मिलना कुवि के लिए गर्व की बातः प्रो. सोमनाथ सचदेवा
डॉ. राजेश वधवा, India News (इंडिया न्यूज़), kurukshetra University A Plus Plus Grade, चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन के बाद ए-प्लस-प्लस यूनिवर्सिटी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। नैक स्टैडिंग कमेटी ने मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 3.56 स्कोर के साथ ए-प्लस-प्लस ग्रेड दिया है। कुलपति ने इस बड़ी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल व उच्च शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व को दिया है। वे शुक्रवार को केयू के सीनेट हॉल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन के बाद ए-प्लस-प्लस ग्रेड हासिल होने बाद आयोजित प्रैस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का ही नहीं देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय : कुलपति

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी हितधारकों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का ही नहीं देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है। कुवि ने सर्वप्रथम यूजी प्रोग्राम में पूरे प्रावधानों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया है और पीजी स्तर पर एनईपी को सत्र 2024-25 से लागू किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के मद्देनजर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा 19 आनलाईन प्रोग्राम्स शुरू किए गए हैं। अनुसंधान एवं वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर एमओयू किए गए हैं। विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने के लिए पेंटेट दर्ज करने के लिए इको सिस्टम विकसित किया गया है। अब तक 63 पेटेंट दर्ज किए जा चुके हैं जिनमें से कुछ पब्लिश व अवार्ड हो चुके हैं।

कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि 13 से 15 सितम्बर, 2023 तक नैक मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद विश्वविद्यालय को ए-प्लस-प्लस ग्रेड का गौरव प्राप्त हुआ है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नैक के मूल्यांकन के लिए टीम 13 से 15 सितम्बर को विश्वविद्यालय में आई थी। अपने दौरे के दौरान नैक की टीम के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 7 मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया था जिनमें पाठ्यचर्या के पहलू, शिक्षण-अधिगम और मूल्यांकन, अनुसंधान, नवाचार और विस्तार, आधारभूत ढांचा और सीखने के संसाधन, विद्यार्थी सहयोग और प्रगति, शासन, नेतृत्व और प्रबंधन, इंस्ट्टियूशनल वेल्यूज़ एंड बेस्ट प्रैक्टिसिज आदि मानकों के आधार पर परखा था।

इस मूल्यांकन के बाद नैक स्टैंडिंग कमेटी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 3.56 अंक देकर ए-प्लस-प्लस ग्रेड प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने मूल्यांकन के लिए लगातार कई महीनों तक कड़ी मेहनत की जिसके परिणाम स्वरूप कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। कुलपति प्रो. सोमनाथ ने इसके लिए डीन, विभागाध्यक्षों, कुवि नैक टीम के सभी सदस्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को बधाई दी है।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, लोक सम्पर्क निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, प्रो. शुचिस्मिता, प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. अनिता दुआ, प्रो. विवेक चावला, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. परमेश कुमार, ओएसडी पवन रोहिल्ला, डॉ. जितेन्द्र जांगडा आदि मौजूद थे।

कुटा व कुंटिया ने दी बधाई

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रधान डॉ. आनंद कुमार व कुंटिया प्रधान रजवंत कौर के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को इसके लिए बधाई दी।
नैक के 7 मानकों में प्राप्त अंक : नैक स्टेडिंग कमेटी ने मूल्यांकन के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को करिकुलम एसपेक्टस के लिए 3.63, टीचिंग लर्निंग एंड इवेलुएशन के लिए 3.46, रिसर्च इनोवेशन एंड एक्टेंशन के लिए 3.39, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लर्निंग रिर्सोसिज के लिए 3.76, स्टूडेंट सपोर्ट एंड प्रोग्रेशन के लिए 3.61, गवर्नर, लीडरशिप एंड मैनेजमेंट के लिए 3.36 तथा इंस्टिट्यूशनल वेल्यूज़ एंड बेस्ट प्रैक्टिसिज़  के लिए 4 ग्रेड प्वाइंट दिए है जिसके बाद नैक द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 3.56 स्कोर के साथ ए-प्लस-प्लस ग्रेड अगले 7 वर्षों के लिए प्रदान किया गया है।

ए-प्लस-प्लस ग्रेड से शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ेगा

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय को ए-प्लस-प्लस ग्रेड मिलने से शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों में उत्साह व जोश आएगा। विश्वविद्यालय आगे बढ़े इसके लिए यह उत्साह हर स्तर पर जरूरी है। आने वाले समय में विश्वविद्यालय का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ग्रेड प्राप्त करने का प्रयास होगा। हमारी कोशिश होगी कि यह उत्साह आने वाले वर्षों में यूं ही बना रहे। उन्होंने ज्ञान सृजन को विकसित भारत के लिए जरूरी बताया।

यह भी पढ़ें : Reactions on Budget : बजट समृद्धिशाली और स्थाई सरकार का परिचायक : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Haryana Roadways Strike : प्रदेश में 16 फरवरी को फिर हड़ताल पर रोडवेज कर्मचारी

यह भी पढ़ें : Haryana IPS Transfers : प्रदेश में 15 आईपीएस समेत 71 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : जींद में 10 लाख 27,123 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच विधायकों का करेंगे चुनाव

मतदाताओं के लिहाज से नरवाना सबसे बड़ी जुलाना सबसे छोटी विधानसभा सीट नरवाना में 224432…

4 hours ago

Dengue Attack : पानीपत में डेंगू के डंक ने दस्तक दी, महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

वायरल बुखार के अलावा खांसी-जुकाम,  बुखार, एलर्जी के ज्यादातर मामले सामने आए India News Haryana…

4 hours ago

Haryana Assembly Election : आचार सहिता के उल्लंघन पर तुरंत करें कार्रवाई : पी विजयन आईपीएस

चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी  India…

4 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस झूठ के गोले छोड़ने वाली पार्टी, भाजपा 100 प्रतिशत काम करने वाली पार्टी

जिनके खुद के खाते खराब हैं वो जनहितैषी भाजपा से हिसाब मांगते हैं शर्म नहीं…

4 hours ago

Road Accident Sonipat : सोनीपत में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर, करीब 50 लोग घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident Sonipat : सोनीपत जिला के खरखौदा-बहादुरगढ़ मार्ग पर…

5 hours ago