प्रदेश की बड़ी खबरें

Ratnavali 2024 : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक महाकुंभ रत्नावली 25 अक्टूबर से होगा शुरू

  •  32 हरियाणवी विधाओं में हजारों कलाकार मचाएंगे धूम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ratnavali 2024 : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से हरियाणा के कलाकारों का महाकुंभ रत्नावली का आयोजन 25 से 28 अक्टूबर तक किया जा रहा है जिसमें 32 हरियाणवी विधाओं में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय/कॉलेज/संस्थानों के हजारों कलाकार भाग लेंगे।

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला बताया कि रत्नावली समारोह हरियाणा ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अपनी पहचान रखता है। रत्नावली के माध्यम से हरियाणा की अनेक विधाओं को जन्म मिला है। रत्नावली पूरे हरियाणा के कलाकारों को मंच तो प्रदान करता ही है इसके साथ-साथ उनमें प्रतियोगिता की भावना को भी जन्म देता है।

Ratnavali 2024 : हरियाणवी खान-पान का तड़का लगेगा

प्रो. विवेक चावला बताया कि रत्नावली समारोह इस वर्ष भी युवा कलाकारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। रत्नावली युवा छात्रों के लिए एक ऐसी कार्यशाला है जिसके माध्यम से अब तक हजारों युवाओं को मंच प्रदान किया जा चुका है। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस वर्ष भी रत्नावली समारोह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ के निर्देशानुसार अत्यंत उत्साह से मनाया जायेगा। इस रत्नावली उत्सव में जहां एक ओर हरियाणवी खान-पान का तड़का लगेगा वहीं पर दूसरी ओर हरियाणा की हस्तकला के अलग-अलग स्वरूप देखने को मिलेंगे।

Ratnavali 2024

इन 32 विधाओं में हजारों कलाकार लेंगे भाग

लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि 25 से 28 अक्टूबर 2024 तक विश्वविद्यालय में चलने वाले रत्नावली हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय महोत्सव 2024-25 में विश्वविद्यालय/कॉलेज/संस्थानों के हजारों कलाकार 32 विधाओं में भाग लेंगे जिसमें हरियाणवी भाषा में भाषण प्रतियोगिता, हरियाणवी कविता, हरियाणवी भाषा में टिट-बिट्स प्रतियोगिता, हरियाणवी पॉप सॉन्ग, हरियाणवी स्किट, हरियाणवी लोक-गीत, हरियाणवी भजन, रागनी, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, हरियाणवी लोक वाद्य (एकल), हरियाणवी एकांकी-नाटक, हरियाणा पर ऑन द स्पॉट पेंटिंग, हरियाणा पर पेंटिंग की प्रदर्शनी।

हरियाणवी लोक वेशभूषा प्रतियोगिता (पुरुष और महिला), सांग (हरियाणा का लोक नाट्य रूप), पुरानी प्राचीन हरियाणवी संग्रह प्रदर्शनी, चौपाल, रसिया समूह नृत्य हरियाणवी, हरियाणवी क्विज लघु फिल्म ( हरियाणवी या हरियाणा में) अधिकतम 15 मिनट, हरियाणवी पगड़ी का बंधन, अनुष्ठान लोक हस्तशिल्प निर्माण (फुलझरी, बिंदरवाल, पीढ़ा, बोहिया, सांझी और सिंधी), युगल रागनी प्रतियोगिता, मोनो-एक्टिंग, हरियाणवी कोरियोग्राफी, हरियाणवी एकल नृत्य (पुरुष और महिला), हरियाणवी गजल, हरियाणवी समूह नृत्य, हरियाणवी फैशन शो, हरियाणवी समूह गान, हरियाणवी कविता प्रतियोगिता में युवा कलाकार धमाल मचाएंगे व अपनी कला के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।

Congress Manifesto Election 2024 : मीडिया पर मेहरबान हुई कांग्रेस, जानिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या पत्रकारों के लिए खास 

Congress Manifesto : कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र किया जारी, जानें कौन-कौन से वादे किए

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…

3 mins ago

Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…

30 mins ago

Bike Thief Gang का भंडाफोड़, चोरी की 9 बाइक व एक बाइक का इंजन बरामद

चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…

50 mins ago

International Peace Day : प्रत्येक व्यक्ति एक शांति योद्धा बने : श्री श्री रवि शंकर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Peace Day : शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं है…

2 hours ago

Former Home Minister Anil Vij की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा

पूर्व मंत्री अनिल विज ने सभी युवाओं को पार्टी के पटके पहनाते हुए उनका भाजपा…

2 hours ago