प्रदेश की बड़ी खबरें

Kurukshetra Vijay Sankalp Rally : मोदी राज में देश से आतंकवाद खत्म हुआ : योगी

  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा के तूफानी दौरे पर, कुरुक्षेत्र में बाद जाएंगे सिरसा

India News (इंडिया न्यूज), Kurukshetra Vijay Sankalp Rally : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा के तूफानी दौरे पर हैं। वे लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार करते हुए बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। चंडीगढ़ के बाद वे कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं।

कुरुक्षेत्र में वे बीजेपी प्रत्याशी नवीन जिंदल के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यहां से इंडी गठबंधन के सुशील गुप्ता से बीजेपी के नवीन जिंदल का मुकाबला है, वहीं इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने यहां से पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला को मैदान में उतारा है। वहीं जजपा की ओर से पालाराम सैनी मुकाबले में है।

बता दें कि आज कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में बीजेपी की विजय संकल्प रैली है, जहां भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के समर्थन में रैली की जा रही है। इस दौरान लोगों की पहुंची अपार भीड़ को संबोधित करते हुए यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज धर्मनगरी में आने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। देश से आतंकवाद नक्सलवाद खत्म हुआ है। पिछली सरकारों में आतंकवाद का बोलबाला था लेकिन 10 सालों में भारत को बदलते हुए देखा है।

Kurukshetra Vijay Sankalp Rally : पीएम मोदी ने देश में बदलाव लाने का काम किया

मुख्यमंत्री योगी ने अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश में बदलाव लाने का काम किया। कांग्रेस के समय सुबह ही शुरुआत घोटाले से होती थी।
पीएम मोदी की सरकार में तेज रफ़्तार से विकास हुआ। 10 सालों में भारत की तस्वीर बदली है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले की सरकार में गरीब भूखा मरता था। पीएम के नेतृत्व में तेजी से विकास हुआ है। 10 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। 4 करोड़ गरीबों को आवास मिला। पीएम मोदी ने बिना भेदभाव पूरे देश का विकास किया है। लोगों की आस्था का सम्मान रखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पहले माफिया राज था,
हमने सभी माफियाओं को जहन्नुम पहुंचा दिया।

      यह भी यूपी सीएम ने कहा –

  • पीएम मोदी ने सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया।
  • पीएम ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन देने का काम किया।
  • बीजेपी सरकार ने बिना जाट-पात देखे सबके हित में काम किया।
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हुआ।
  • बीजेपी सरकार के बिना राम मंदिर असंभव था।
  • सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया।
  • भाजपा जनता के लिए लगातार काम कर रही।

यह भी पढ़ें : Karnal Amit Shah Rally : दिल्ली में मां-बेटा, हरियाणा में बापू-बेटा, कांग्रेस को तबाह कर रहे : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Amit Shah Karnal Rally : मोदी जी तीसरी बार भी देश के पीएम बनेंगे : अमित शाह

यह भी पढ़ें : Kartikeya Sharma in Karnal Shah Rally : मोदी सरकार में सभी का पूर्ण विकास हुआ : कार्तिकेय शर्मा

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

8 hours ago