प्रदेश की बड़ी खबरें

Lakhpati Didi Mahasammelan In Karnal : मुख्यमंत्री का ऐलान-3 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी, 5000 महिला बनेंगे ड्रोन पायलट

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज़), Lakhpati Didi Mahasammelan In Karnal, चंडीगढ़ :  करनाल की नई अनाज मंडी में आज भाजपा सरकार के द्वारा लखपति दीदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करनाल लोकसभा से सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से नारी शक्ति वंदन के तहत हजारों महिलाओं को संबोधित किया, जिसका संबोधन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुना गया। मुख्यमंत्री के द्वारा महिलाओं को इस कार्यक्रम में संबोधित किया गया।

लखपति दीदी कार्यक्रम हरियाणा में 132 स्थानों पर आयोजित

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपने भाषण में कहा कि लखपति दीदी कार्यक्रम हरियाणा में 132 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना को चलाया गया है जो प्रधानमंत्री की एक अनूठी पहल है। हरियाणा में लखपति दीदी योजना का लाभ एक लाख महिलाओं को मिल रहा है, वहीं हरियाणा सरकार ने इसके दायरे को बढ़ाते हुए अब 3 लाख महिलाओं को इसका लाभ देने की बात कही है। यह सभी महिलाएं वह हैं जो सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हुई हैं।

प्रदेश में 500 सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाए गए

हरियाणा में 500 सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाए गए हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए अब उनको ड्रोन पायलट भी बनाया जाएगा। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार के द्वारा हरियाणा की 5000 महिलाओं को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग 10-10 महिलाओं को ग्रुप बनाकर दी जाएगी। ड्रोन का काम कृषि के क्षेत्र में किया जाता है। ड्रोन के जरिए अब फसलों पर छिड़काव किया जाता है, जिसके लिए बेटियों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है और उनको सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है।

इससे उनकी इनकम बढ़ेगी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने अपने भाषण में कहा हरियाणा में 302 बहनों को अन्य विभागों में भी काम दिया गया है। हरियाणा की महिलाएं जो चूल्हा जलाकर अपना काम कर रही थी। उनको वैज्ञानिक तौर पर ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि लखपति दीदी बनाने के चलते हरियाणा में 6 लाख बहने स्वयं सहायता ग्रुप में जुड़ी हुई हैं। इसमें बड़ी बात यह है कि हमने प्रदेश में परिवारों का सर्वे कराया है जिसमें 258000 परिवार का सर्वे हो चुका है और इनमें से करीब एक लाख महिलाएं ऐसी हैं जो 1 लाख से ज्यादा कमा रही हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए उनको आगे बढ़ाने के लिए उनको उद्योग धंधे शुरू करवाए जा रहे हैं जो सरकार द्वारा बहुत ही कम ब्याज पर लोन दिए जा रहे हैं। लोन में महिलाओं को 5 लाख तक की छूट बिना शर्तें दी जा रही हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनके लिए जो लोन की योजना चलाई हुई हैं, उसके लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपए का बजट का प्रावधान भी रखा हुआ है, ताकि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं भी आगे आ सकें।

लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि उनका आर्थिक तौर पर मजबूती दी जाए। केंद्र सरकार के द्वारा भी महिलाओं के लिए विशेष तौर पर बजट में महिलाओं के लिए काम किया है। इसमें महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ड्रोन ऑपरेटर मरमत एलईडी बल्ब निर्माण प्लंबिंग इत्यादि की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए महिलाओं की कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है जो भी महिला इससे जुड़ना चाहती है वह आवेदन कर सकती है, लेकिन वह महिला पहले स्वयं सहायता ग्रुप से जुड़े, उसके बाद ही उसको इसका लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana : मुख्यमंत्री ने करनाल से किया तीर्थ यात्रा योजना का शुभारंभ

यह भी पढ़ें : Haryana Cabinet Meeting : मंत्रिमंडल की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय: हिसार के चार गांवों के लिए नीति बनाने को दी मंजूरी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

38 mins ago

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

51 mins ago

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

59 mins ago

Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार

बोले- केजरीवाल का दीपका बुझ चुका, हरियाणा आकर क्या उजाला करेंगे India News Haryana (इंडिया…

1 hour ago