होम / Gita Parshanmala Quiz : प्रतियोगिता में देश-विदेश के लाखों लोग करेंगे भागीदारी

Gita Parshanmala Quiz : प्रतियोगिता में देश-विदेश के लाखों लोग करेंगे भागीदारी

• LAST UPDATED : November 2, 2022
  • अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत 1 से 18 नवंबर तक चलेगी ऑनलाइन प्रतियोगिता
  • प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र प्रशासन वेबसाइट पर करना होगा लिंक
  • प्रतियोगिता के पहले ही दिन 31 हजार से ज्यादा लोगों ने करवाया अपना पंजीकरण

इशिका ठाकुर, Haryana News (Gita Parshanmala Quiz) : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 की ऑनलाइन प्रतियोगिता में देश-विदेश के लाखों लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। गीता महोत्सव की ऑनलाइन प्रतियोगिता 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है और यह प्रतियोगिता 18 नवंबर, 2022 तक चलेगी।

इस वर्ष ऑनलाइन प्रतियोगिता में पवित्र ग्रंथ गीता, महाभारत तथा 48 कोस के तीर्थों से संबंधित विषय पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इस प्रतियोगिता के आयोजन की कमान एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला को सौंपी गई है। अहम पहलू यह है कि इस प्रतियोगिता के पहले दिन ही 31 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।

प्रतियोगिता को लेकर कमेटी गठित

इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के नोडल अधिकारी एवं केडीबी सदस्य सचिव आईएएस अधिकारी विजय दहिया के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा 1 नवंबर से ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू की गई है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने व अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी के द्वारा पवित्र ग्रंथ गीता, महाभारत और 48 कोस के तीर्थों से संबंधित प्रश्नों को पूछा जाएगा। यह कमेटी रोजाना के लिए प्रश्न तैयार करेंगी।

प्रतिदिन पूछे जाएंगे 5 प्रश्न

बता दें कि प्रतिदिन 5 प्रश्न पूछे जाएंगे और 18 नवंबर तक कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। महोत्सव में पिछले साल भी लाखों लोगों ने आॅनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इन लोगों ने वेबसाइट पर लाखों हिट्स किए थे। इस वर्ष भी प्रशासन की तरफ से आॅनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर से शुरू किया गया है और यह आॅनलाइन प्रतियोगिता आगामी 18 नवंबर, 2022 तक चलेगी। इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को इनाम राशि के साथ साथ प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे।

पहले दिन इतने हजार लोगों का पंजीकरण

एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 को लेकर गीता प्रश्नमाला का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए 48 कोस कुरुक्षेत्र, इंटरनेशनल गीता महोत्सव व कुरुक्षेत्र.जीओवी.इन वेबसाइट पर लिंक डाला गया है।

इस प्रतियोगिता के पहले दिन ही 31 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया लिया है, जिसमें हरियाणा राज्य के 16699 विद्यार्थी, मध्यप्रदेश के 233 विद्यार्थी, 3088 अन्य विद्यार्थी, हरियाणा के 8065 नागरिक, मध्य प्रदेश के 203 नागरिक, भारत के अन्य राज्यों से 2277 नागरिकों सहित विदेशों से 397 नागरिक शामिल है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीयों को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा और विदेशी प्रतिभागियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Covid-19 in Haryana : जानिये प्रदेश में आज इतने केस

ये भी पढ़ें : First Phase of Panchayat Polls Begins : वोटिंग जारी, 49,67,092 मतदाता कर सकेंगे वोटिंग

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox