Lalit Goyal On 3 Days Remand : स्पेशल ईडी ने ललित गोयल को कोर्ट में किया पेश 3 दिन के रिमांड पर

अमित शर्मा, पंचकूला:

Lalit Goyal On 3 Days Remand : हिंदूस्तान के बडे रियल इस्टेट कारोबारी और आईआरईओ कंपनी के चेयरमैन ललित गोयल पर ईडी का शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि लोगों से इन्वेस्टमेंट के नाम पर वसूले रुपयों को विदेशों में इन्वेस्ट करने के मामलें में ईडी ने मंगलवार को दोबारा गोयल को पंचकूला की स्पेशल ईडी कोर्ट में पेश किया। जहां उसे दोबारा 3 दिन के पुुलिस रिमांड पर लिया गया है। ईडी की ओर से कोर्ट में दावा किया गया है, कि वो अभी गोयल से कई अन्य जानकारियां हासिल करना चाहती है, क्योंकि उसकी कंई कंपनियां है, कई जगहों पर इन्वेस्टमेंट है, कई देशों से इस बारें में जवाब भी मांगा गया है। ऐसे में अभी उससे पूछताछ बाकी है।

Read More : Give Proper Training to Employees : सुशासन व प्रभावी शासन के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को दें उचित प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

 ईडी टीम ललित गोयल से तीन दिनों तक करेगी पूछताछ  Lalit Goyal On 3 Days Remand

ऐसे में अब ईडी की टीम ललित गोयल से अगले तीन दिनों तक पूछताछ करेगी, क्योंकि मामला लाखों लोगों की करोड़ों रुपयों की इन्वेस्टमेंट से जुड़ा है। असल में देश के बडेÞ रियल इस्टेट कारोबारी ललित गोयल की कंपनी में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, हिमाचल सहित कई राज्यों के लोगों ने इन्वेस्टमेंट की थी। जिसमें लोगों को मकान, फ्लैट देने का दावा किया गया था। लेकिन लोगों को अभी तक कुछ भी हासिल नहीं हुुआ है।

Read More : CBI Arrests 3 Officer : ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी सहित दाे को सीबीआइ ने धरा

बढ़िया आशियाना देने का किया वादा Lalit Goyal On 3 Days Remand

असल में हरियाणा में यहां पंचकूला के पिंजौर कालका अर्बन कॉम्प्लेक्स में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से जमीन लेकर मैट्रो सिटी की तर्ज पर कई सेक्टर्स को डेवलप करने का प्लान बनाया गया था। जिसमें आईआरईओ कंपनी की ओर से कई सौ एकड़ जमीन को खरीदा गया और उसके बाद यहां तीन सेक्टरों को बसाया जाना था। जिसमें लोगों को मेट्रो सिटी की तर्ज पर एक नई सिटी और बढ़िया आशियाना देने का वादा किया गया। जिसके दम पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और दिल्ली के रहने वाले सैकड़ों लोगों ने करीब 600 करोड़ रुपयों को इन्वेस्ट करवाया, लेकिन कई साल गुजरने के बाद ना तो लोगों को उनका आशियाना मिला और ना ही रुपए वापिस।

Read More : Milk and Turmeric 13 Amazing Benefits : गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पियें और पायें ये 13 अद्भुत फायदे

मामला कई सौ करोड़ और लाखों लोगों से जुड़ा Lalit Goyal On 3 Days Remand

मामला कई सौ करोड़ और लाखों लोगों से जुड़ा हुआ था। ऐसे में ईडी को जानकारी मिली, कि गोयल ने इंडिया से रुपए जमा कर विदेश में प्रॉपर्टी को खरीदा है। ऐसे में इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट ने इस मामले में जांच शुरू की और उसके बाद गोयल को गिरफ्तार किया।

Read More Firing On Two Youths : रोहतक में दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई

इन्वेस्टमेंट के नाम जमा हुए करोड़ों रुपए Lalit Goyal On 3 Days Remand

यहां पिंजौर कालका अर्बन काम्प्लेक्स में प्राईवेट कंपनियों की दिलचस्पी के बाद सरकार की ओर से कई प्राईवेट बिल्डरों  को परमिशन दी गई थी। यहां डीएलएफ का प्रोजेक्ट सिरे चढ़ने के बाद लोगों को लगा, कि बाकी प्रोेजेक्ट जल्द बन जाएगें। ऐसे में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली के लोगों ने यहां प्राइवेट कंपनियों में इन्वेस्ट किया था। जिसके चलते यहां डीएलएफ की बैक साइड में बनने वाले सेक्टर 3, 4, 4ए, को बसाने के लिए आईआरईओ कंपनी की ओर से जमीन को लिया गया था। शुरू में लोगों में मेट्रो सिटी में बनने वाले हाऊसिंग प्रोजेक्ट के नक्शे दिखाए गए, बड़ी-बड़ी बातें कहीं गईं। इसके साथ ही लोगों को बड़ी-बड़ी सुविधाओं और लोगों की इन्वेस्टमेंट के बारे में बताया गया। ऐसे में लोगों का रूझान यहां बढ़ता चला गया। ऐसे में कंपनी की ओर से वर्ष 2010 के करीब भी भारी संख्या में इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए जमा किए गए।

Read More : Nation Indebted Sacrifices of Martyrs : शहीदों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा राष्ट्र : डा. बनवारी लाल

600 करोड़ से ज्यादा का है ये स्कैम Lalit Goyal On 3 Days Remand

असल में अंदर की कहानी ये है, कि जो परमिशन इस कंपनी को दी गई थी, उसमें एक तय समय सीमा थी, जिस पर इसके अधिकारियों की ओर से काम ही नहीं किया गया। ऐसे में लोगों के रुपए में खूब ऐश की गई, करीब 600 करोड़ से ज्यादा का ये स्कैम है, जिसमें लोगों को रुपयों को जमा करवाने के बाद उन्हें मकान, फ्लैट दिया ही नहीं गया। ऐसे में लोगों की ओर से हरियाणा, दिल्ली सहित कई जगहों पर मामले दर्ज करवाए गए थे। जिसके बाद मामला ईडी की नजर में आया, अब ईडी ने इस मामलें में डायरेक्टर रहे ललित गोयल को गिरफ्तार किया हैै। ऐसे में अब बाकी पद्दाधिकारियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

Read More : 25 Fire 1 killed: चाचा भतीजा पर बरसाई गोलियां एक की मौत

Read More : 2017 Padma Shri Wrestlers Demand Bypassed 2017 में जीता था देश के लिए मेडल, अब काट रहे नौकरी के लिए चक्कर

Read More : IG Bharti Arora Again Sought VRS : आईजी ने फिर मांगी वीआरएस, गृहमंत्री ने किया मंजूर

Read More : Government Will Buy 5 Lakh Tablets : मुख्यमंत्री ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी सौगात, जल्द मिलेंगे टैबलेट

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

Connect With Us:-  Twitter Facebook
developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

58 mins ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

2 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

2 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

2 hours ago