करनाल/केसी आर्या
करनाल की बेटी स्व. कल्पना चावला का आज 59 वां जन्मदिन मनाया गया, उनके स्कूल में श्रद्धांजलि दी गई, कल्पना चावला भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं, करनाल की इस बेटी पर पूरे विश्व को गर्व है।
वो बेटी जिसने हरियाणा के एक शहर का नाम अंतरिक्ष तक पहुंचाया, वो बेटी जिसने हरियाणा को दी इतिहास में जगह, वो बेटी जिसने परिवार, स्कूल, ज़िला, राज्य, देश सबका नाम विश्व में रोशन किया, जी हां हम बात कर रहे हैं भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की, 17 मार्च 1961 को करनाल में कल्पना चावला जन्म हुआ था, और अंतरिक्ष परी बनकर अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छुआ, कल्पना चावला भारत मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं जिन्होंने 1997 में अंतरिक्ष की उड़ान भरी, वहीं 2003 में दूसरी बार 41 साल की उम्र में वो दोबारा अंतरिक्ष में गईं, स्पेस में 16 दिन बिताने के बाद वापस आते वक्त 1 फरवरी 2003 को कोलम्बिया यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और कल्पना चावला समेत कई अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई, कल्पना चावला अंतरिक्ष परी कहा करती थीं कि मैंने हर पल अंतरिक्ष के लिए बिताया है, और इसी के लिए मरूंगी ये बात भले ही सहजता से कही गई हो एक दिन सही हो गई, करनाल से लेकर पूरे विश्व के नागरिकों में उनकी मौत के बाद आंखे नम थीं, आज कल्पना चावला को उनके स्कूल में श्रद्धाजंलि दी गई, पुष्प अर्पित करके उनको याद किया गया, 10वीं तक कल्पना चावला करनाल के टैगोर बाल निकेतन में पढ़ीं थी, आज भी उस स्कूल के बच्चे स्कॉलरशिप्स लेकर नासा जाते हैं, और अब तक 36 से ज़्यादा बच्चे नासा जाकर वहां से काफी जानकारियां हासिल करके आए हैं, उम्मीद करते हैं कि फिर से भारत की कोई बेटी अंतरिक्ष जाएगी और भारत का नाम फिर से रोशन करेगी।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election : हरियाणा में सिरसा विधानसभा सीट से भाजपा…
Haryana-BSP: हरियाणा चुनाव के बीच इनेलो-BSP उम्मीदवार हुए लापता, SDM दफ्तर पहुंचे पार्टी नेता
Haryana Election 2024: एक बार फिर खेल गए इमोशनल कार्ड, हरियाणा में लड़खड़ा सकते हैं…
Haryana Election 2024: CM सैनी की कोशिशे नहीं हुई नाकाम, यह बड़े नेता हुए राजी,…
गांव टिपरा में आयोजित नुक्कड़ सभा कालका प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा का भव्य स्वागत India…
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में बागियों को मनाने की आखिरी कोशिश, दीपेंद्र हुड्डा और…