प्रदेश की बड़ी खबरें

Work Suspended Against New Laws : वकीलों ने नए कानूनों के विरोध में जिला बार में किया वर्क सस्पेंड

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Work Suspended Against New Laws : नए कानूनों के विरोध में रोहतक जिला बार के वकीलों ने जिला अदालत में वर्क सस्पेंड कर दिया और गेट पर कुर्सी डालकर बैठ गए। बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट का कहना है कि बार कौंसिल व कानून मंत्री को मांग पत्र भी भेजा जा सकता है। वरिष्ठ वकील सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि पूरे कानून में एकदम बदलाव से न केवल आम आदमी बल्कि वकील व लॉ कर रहे छात्रों की भी परेशानी बढ़ेगी। अब पूरा कानून नए सिरे से पढ़ना पड़ेगा। वहीं पुराने केस पुराने कानून के तहत चलेंगे, जबकि नए केस नए कानून के तहत चलेंगे।

Work Suspended Against New Laws : नए कानूनों में कई विसंगतियां

इससे वकीलों पर न केवल दोहरा दबाव आएगा, बल्कि न्यायपालिका का भी काम बढ़ेगा। इसके लिए पुलिसकर्मियों को भी कानून का पूरा ज्ञान नहीं है। दूसरा, कई ऐसी धाराएं हैं, जो पहले जमानती थी। अब गैर जमानती कर दी गई। पुलिस 40 से 60 दिन तक कभी भी रिमांड की अर्जी दे सकती है। जबकि पहले 15 दिन तक ही रिमांड लिया जा सकता था। नए कानूनों में कई विसंगतियां हैं, जिनको दूर किया जाए। इसलिए एक दिन का वर्क सस्पेंड किया है। जिला बार के प्रधान अरविंद श्योराण ने बताया कि वर्क सस्पेंड के चलते कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं हो रहा है। अगर कोई वकील पेश होता है तो उसके ऊपर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। ज्यादातर केसों में अदालत ले अगली तारीख तय की है।

यह भी पढ़ें : Ambala Traders on Shambu Border Bandh : व्यापारी बोले-जल्द बॉर्डर न खुला तो उठाएंगे बड़ा कदम

यह भी पढ़ें : CM Nayab Saini In Sirsa : सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ली कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

3 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

3 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

4 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

4 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

5 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

5 hours ago