होम / Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा प्रवेश पर स्वागत के लिए भिवानी से हुए रवाना

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा प्रवेश पर स्वागत के लिए भिवानी से हुए रवाना

• LAST UPDATED : December 20, 2022
  • पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में लाखों लोग करेंगे यात्रा का स्वागत : अशोक

इंडिया न्यूज, Haryana (Bharat Jodo Yatra) भिवानी। कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक आंदोलन है, जिसके माध्यम से राहुल गांधी लोगों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ रहे हैं। यही नहीं इस यात्रा के प्रति सिर्फ कांग्रेसियों में ही नहीं, बल्कि आम लोग में भी उत्साह है। इसीलिए इस यात्रा में अपार जनसमूह जुड़ रहा है।

21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में लाखों लोग इस यात्रा का स्वागत करने पहुंचेंगे। यह बात हरियाणा कांग्रेस सेवा दल के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कादियान ने भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए अपने साथियों सहित फिरोजपुर झिरका रवाना होते हुए कही। कादियान ने बताया कि 21 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा फिरोजपुर झिरका से हरियाणा में प्रवेश करेगी तथा नूह, सोहना होते हुए 23 दिसंबर को फरीदाबाद के बडखल में जनसभा करते हुए दिल्ली में प्रवेश करेंगी। जिसका दूसरा चरण जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश से होते हुए पानीपत में प्रवेश करेगी।

कादियान ने कहा कि हरियाणा प्रवेश के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त हरियाणा की जनता भारत जोड़ो यात्रा में भागीदारी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से भारत को जोडने व हरियाणा में बदलाव लाने का संकल्प लेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो का मतलब नफरत को प्यार से जोडऩा तथा भाजपा द्वारा समाज को तोडऩे की साजिश के तहत फैलाए गए आक्रोश व कड़वाहट को दूर कर लोगों को एक साथ जोडऩे की मुहिम है। अशोक कादियान ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा सरकार ने साढ़े 8 साल में हरियाणा का भ_ा बैठा दिया। वर्ष 2014 से पहले जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने में, किसान, खेल-खिलाडिय़ों के मान-सम्मान में नंबर-1 था, आज वो हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ते अपराध, किसान का अपमान करने में नंबर-1 पर है।

ये भी पढ़ें : Villagers of 5 villages reached the court of DC and SP : नौरंगाबाद टोल प्लाजा की मनमानी के खिलाफ डीसी व एसपी दरबार पहुंचे 5 गांवों के ग्रामीण

ये भी पढ़ें : Vishwa Manav Ruhani Kendra : विश्व मानव रूहानी केंद्र ने किए कंबल वितरित

ये भी पढ़ें : Death anniversary of Baba Jahar Giri Maharaj : बाबा जहर गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित वार्षिक भंडारे के लिए प्रसाद बनना हुआ शुरू

ये भी पढ़ें : corona : कोरोना से सैकड़ों मौतें, शवों के लगे अंबार, दो से तीन महीने में 80 करोड़ हो सकते हैं संक्रमित

ये भी पढ़ें : Congress leader Ajay Rai stuck : स्मृति ईरानी के खिलाफ ‘लटके-झटके’ वाले बयान पर फंसे कांगेस नेता अजय राय

ये भी पढ़ें : Sushma Swaraj award : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज के नाम से पुरस्कार की शुरूआत

ये भी पढ़ें : Fog : कोहरे में सावधानी बरतें वाहन चालक : उपायुक्त

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox