यमुना खादर में यूपी की ओर देखा गया तेंदुआ, नहीं लगा कोई सुराग
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panic Due To Leopard Knocking : हरियाणा के पानीपत में यमुना से सटे गांवों में तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल है। वन विभाग की 6 टीमें यमुना नदी से सटे सीमा से लगते यूपी यमुना खादर क्षेत्र के जंगलों में ड्रोन उड़ाकर और कॉम्बिंग कर तेंदुए की तलाश करने में जुटी हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा है। जबकि हरियाणा की और यमुना से सट्टे गांव नवादा पर व पत्थरगढ और तामशाबाद के ग्रामीणों में दहशत है कि तेंदुआ कही यमुना नदी में पानी कम होने के कारण उनके खेतों व गांव में ना घूस जाएं।
वहीं सनौली खुर्द पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अभी तेंदुए संबंधित किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है। गौरतलब है कि करीब पांच दिन पहले यानी 9 जून को हरियाणा के गांव नवादा के सामने यूपी के एरिया में यमुना किनारे खेतों में एक बच्ची को तेंदुए ने मार डाला था। जिससे दोनों राज्यों के गांवों के लोग डरे हुए हैं। टीमें सुबह से शाम तक तेंदुए की तलाश कर रही हैं, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। विभागीय टीम ने लोगों एवं बच्चों को पंपलेट देकर उन्हें तेंदुए से बचाव के उपाय बताते हुए जागरूक किया है।
पिछले सप्ताह यूपी के गांव मंडावर में ननिहाल में रह रही चार वर्षीय अंशा उर्फ इंशा को रात में तेंदुए ने नोच दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद से खादर क्षेत्र के गांव मंडावर के अलावा बसेड़ा, पठेड़, खुरगान, अकबरपुर सुन्हेटी व दभेड़ी खुर्द आदि व हरियाणा के साथ लगते गांव नवादा-आर, नवादा-पार, पत्थरगढ़, तामशाबाद, रामडा-आर, सनौली आदि गांवों में तेंदुए की दहशत के चलते लोगों ने खेतों में जाना कम कर दिया है। अगर जाते है तो समूह में एकत्रित होकर जाते है।
करीब दो साल पहले भी पानीपत के यमुना से सटे गांव बहरामपुर के पास वन विभाग और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा था। हालांकि इस रेस्क्यू के दौरान तेंदुए ने पांच पुलिसकर्मियों और वन विभाग के दो कर्मचारियों को भी घायल कर दिया था। इस विषय में सनौली खुर्द थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि तेंदुए संबंधित कोई सूचना उनके पास नहीं है। आम जन को घबराने की जरूरत नही है, क्योकि हरियाणा की ओर तेंदुआ नहीं देखा गया है।
यह भी पढ़ें : Car Fire : सोनीपत में चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक
यह भी पढ़ें : Heroin Smuggling : पिता-पुत्र और दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), HCS-HPS Transferred : विधानसभा चुनाव के बाद बुधवार को हरियाणा सरकार…
कालका में आयोजित धन्यवाद रैली में कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Flying : यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की…
1 देसी पिस्टल, 1 देसी पिस्तौल, 4 जिंदा रौंद व 1 वैग्नआर गाड़ी बरामद India…
सदस्य मुकेश गर्ग भी सुनेंगे दलीलें India News Haryana (इंडिया न्यूज), New Electricity Rates : हरियाणा…
जमीन से कब्जा न छोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश,…