Mata Savitri Bai Phule : छोटी सातरोड़ में माता सावित्री बाई फूले के नाम से बनेंगी लाईब्रेरी : महापौर गौतम सरदाना

  • माता सावित्री बाई फूले की जयंति पर महापौर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

इंडिया न्यूज, हिसार (Mata Savitri Bai Phule) : गांव छोटी सातरोड वार्ड 11 की सर्वजाति धर्मशाला में माता सावित्री बाई फुले की जयंति धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर महापौर गौतम सरदाना मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। महापौर गौतम सरदाना ने माता सावित्री बाई फुले की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर फूल अर्पित किये। माता सावित्री बाई फुले जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह व मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुफ्त जांच शिविर की सेवाएं हिसार के आई मंत्रा हस्पताल द्वारा नि:शुल्क दी गई।

इस अवसर पर मौजूद पार्षदों व समिति के सदस्यों ने महापौर गौतम सरदाना के समकक्ष गांव में माता सावित्री बाई फुले के नाम से लाइब्रेरी बनवाई जाये, नेशनल हाईवे-9 पर बस स्टैण्ड का निर्माण करवाया जाए, गांव में चल रहे विकास कार्यो को गति देने जैसी मांगे रखी। मांगों को लेकर महापौर गौतम सरदाना ने कहा कि लाइब्रेरी का निर्माण जल्द किया जाएगा और अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करवाने की बात कही।

मंच पर बोलते हुए महापौर गौतम सरदाना ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन हैं, क्योंकि माता सावित्री बाई फुले की जयंती हैं। वे एक समाज सुधारक थी। देश के प्रत्येक नागरिक को उनके द्वारा किए गए कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अनेकों कार्य समाज सुधारक के लिए किये। पूरा देश उनके बलिदानों को याद करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी महिलाओं के लिए अनेकों कल्याणकारी कार्य किये हैं।

गायक विकास सैनी की गायकी की प्रतिभा को देखते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम का ब्रांड एम्बेसडर बनाने का प्रस्ताव पास किया जाएगा। उनसे आग्रह किया कि नगर निगम के लिए कोई अच्छा गाना लिखे।

सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी ने माता सावित्री बाई फूले की जयंति पर देश व प्रदेश वासियों को बधाई दी व उनके द्वारा किए गए कार्य पर चलने की बात कही। इस अवसर पर पार्षद सरोज बाला, मनोनीत पार्षद राजपाल माण्डू, समिति के प्रधान प्रदीप सैनी, डॉ. अजय सिंह सैनी, पप्पू सैनी, अनिल सैनी, वीरेन्द्र ग्रेवाल, सतबीर ग्रेवाल, सतबीर पान्नू, राकेश सैनी, फकीर चंद जागड़ा, औम प्रकाश राड़ा, बलवंत सैनी, ओंकार सैनी, मुकेश कुमार, पवन जाखड़ इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Monthly Animal Husbandry : लुवास द्वारा मासिक पशुपालन निर्देशिका को किया गया जारी

ये भी पढ़ें : Roadways Employees Union meeting : 9 जनवरी के प्रदर्शन को लेकर रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक का आयोजन

ये भी पढ़ें : IG released the calendar : महाराजा अग्रसेन पर बने कैलेण्डर का आईजी ने किया विमोचन

ये भी पढ़ें : Cinema Halls And Multiplexes News : सिनेमा हॉल में अभी भी नहीं ले जा सकेंगे बाहर का खाना

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Crime News : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

मृतका के पति ने अपनी मां, छोटे भाई तथा उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया…

14 mins ago

Dr. Bhanwar Singh Kasana को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्राकृतिक चिकित्सा शिरोमणि अवॉर्ड

पिछले 15 वर्षों से महेंद्रगढ़ में असाध्य रोगियों का योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज…

20 mins ago

Ambala City Assembly में भाजपा की बढ़ी ताकत, असीम गोयल के विरोधियों की नींद उड़ा गए पंडित विनोद शर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा ने असीम गोयल को दिया खुला समर्थन निर्मल सिंह…

28 mins ago

Mohan Lal Badoli ने हुड्डा पर कसा तंज, कहा पुत्र मोह में फंसे हुड्डा कर रहे बाकी कांग्रेस नेताओं का अपमान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने…

47 mins ago

Deepender Hooda का भाजपा पर निशाना- झूठ, फूट और लूट की राजनीति करती है भाजपा 

कांग्रेस सरकार आते ही खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों को जॉब कलेंडर के हिसाब…

1 hour ago

Rohul Gandhi : 26 सितंबर को कुमारी सैलजा के साथ चुनाव प्रचार के अभियान में शामिल होंगे राहुल गांधी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohul Gandhi : कुमारी सैलजा चुनावी प्रचार में उतर चुकी है…

2 hours ago