प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Congress Menifesto: कांग्रेस की तरह उनका घोषणा पत्र भी…., ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर की टिप्पणी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Congress Menifesto: विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर ऐसी टिप्पणी दी है जिससे हरियाणा की राजनीति में बवाल मच गया है । दरअसल, ज्ञान चंद गुप्ता ने हाल ही में कांग्रेस के घोषणा पत्र को कभी भी पूरा नहीं होने वाली घोषणाएं बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही कांग्रेस का घोषणा पत्र भी झूठा है। आपको बता दें ज्ञान चंद गुप्ता ने ये बातें बुधवार को कही हैं। दरअसल, ज्ञान चाँद गुप्ता ने यह बातें अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कहीं हैं।

  • कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठा ( ज्ञान चंद गुप्ता)
  • नायब सिंह के बारे में बोले गुप्ता

Dengue : टेंशन बढ़ी, पानीपत में आ चुके डेंगू के इतने मरीज, लगातार बढ़ रही ओपीडी

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठा ( ज्ञान चंद गुप्ता)

ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब ही झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित करना है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में झूठ बोलकर सरकार बनाई। उन्होंने आगे कहा कि आज वहां के कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल रहा। राजस्थान में किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा की वो भी पूरी ना हो सकी। उलटा 4 हजार से अधिक किसानों को आत्महत्या करनी पड़ी। इतना ही नहीं गुप्ता ने यह भी कहा कि कांग्रेस का मकसद रहा है कि झूठ बोलो, लालच दो और सरकार बनाओ लेकिन हरियाणा की जनता जागरूक है। अब कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है। गुप्ता ने प्रचार प्रसार के दौरान कांग्रेस की जमकर वाट लगाई जिसके कारण अब इनके भाषण की देशभर में चर्चा हो रही है।

Haryana Election 2024: ‘सरकार बनते ही हम पहले अपना घर तो भरेंगे’, कांग्रेस विधायक का ऐसा बयान जानकर चौंक जाएंगे आप

नायब सिंह के बारे में बोले गुप्ता

कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ साथ गुप्ता ने कहा कि वो जहां भी जा रहे हैं वहां से उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पंचकूला विधानसभा के लोग भाजपा सरकार के कार्यों से काफी खुश है। जगह-जगह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की तारीफ सुनाई दे रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य और हरियाणा की तरक्की के लिए कमल का बटन दबाकर उन्हें जिताएं ।

Haryana Assembly Elections: “कांग्रेस के लिए घोषणा पत्र औपचारिकता है”, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

2 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

2 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

3 hours ago