होम / Congress Candidates 3rd List : कांग्रेस के 40 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी, सुरजेवाला और जेपी के बेटे की भी हुई लॉन्चिंग 

Congress Candidates 3rd List : कांग्रेस के 40 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी, सुरजेवाला और जेपी के बेटे की भी हुई लॉन्चिंग 

• LAST UPDATED : September 12, 2024
  • पानीपत ग्रामीण समेत 9 विधानसभाओं की टिकट होल्ड

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Candidates 3rd List : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने हरियाणा की बची हुई 49 सीटों में से 40 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने इन तीन सूचियों में कुल 81 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, वहीं पानीपत ग्रामीण समेत 9 विधानसभाओं की टिकट होल्ड पर हैं, रानिया, अंबाला कैंट, नरवाना, भिवानी, सोहना, उकलाना, नारनौंद, पानीपत ग्रामीण और तिगांव सीटें शामिल हैं।

Congress Candidates 3rd List : आदित्य की कैथल से और विकास की कलायत से लॉचिंग

सूची के अनुसार पंचकूला से चंद्रमोहन, अंबाला सिटी से निर्मल सिंह, मौलाना से पूजा चौधरी, जगाधरी से अकरम खान और यमुनानगर से रमन त्यागी, पिहोवा से मनदीप सिंह चट्ठा  को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने सांसदों के परिवारों को भी टिकट दी है। राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य को कैथल से, हिसार से सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण को कलायत से दी है।

Congress Candidates 3rd List

Congress Candidates 3rd List

सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को टिकट नहीं दिया

वहीं अंबाला से सांसद वरुण चौधरी पत्नी पूजा को दी है। रणदीप सुरजेवाला के बेटे और जयप्रकाश के बेटे दोनों ही कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आज नामांकन भी कर चुके हैं। वहीं लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को टिकट नहीं दिया।

Congress Candidates 3rd List

Congress Candidates 3rd List

Congress Candidates 1st List : कांग्रेस की 31 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट हुई जारी, बाद में एक और नाम पर लगी मुहर

Congress Candidates 2nd List : कांग्रेस ने की दूसरी लिस्ट जारी, नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox