Lord Parshuram Birth Anniversary Program : धूमधाम से संपन्न हुआ भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम, जानिए कार्यक्रम में दिन भर क्या-क्या हुआ

90
Lord Parshuram Birth Anniversary Program
Lord Parshuram Birth Anniversary Program

India News (इंडिया न्यूज़), Lord Parshuram Birth Anniversary Program :  ब्राह्मण समाज के द्वारा रविवार, 5 मई को करनाल की सब्जी मंडी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य का आयोजन किया गया। मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, सांसद कार्तिकेय शर्मा और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा सहित कई दिग्गज हस्तियां एवं गणमान्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी।

5 May 2024 5:00 PM

विनोद शर्मा एवं सांसद कार्तिकेय ने पूर्व सीएम मनोहर लाल की सराहना की

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा भगवान परशुराम ने जो शिक्षा दी है, उसकी सभी को आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर का हमेशा साथ देना है और इसी शिक्षा का अनुसरण करते हुए हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। आज की युवा पीढ़ी उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करें। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पूर्व सीएम मनोहर लाल की भी सराहना की। क्योंकि उन्होंने ने ब्राह्मणों की 10 मांगों को मौके पर ही पूरा किया। उन्होने उन्होंने पारदर्शी सरकार चलाने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा मैं तो आपका भाई मनोहर लाल हूं, और हमेशा की जनता के लिए खड़ा रहूंगा। वहीं कहा कि आज देश में 2 धाराएं चल रही है। एक धरा वह है जो देश के हित के लिए कार्य कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है जो देश को बर्बाद करना चाह रही है। मोदी ने ही पूरे देश को जोड़ा है।

5 May 2024, 4:00 PM

सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ कार्यक्रम, लोगों ने की सराहना

रविवार, 5 मई को करनाल की सब्जी मंडी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. मंच पर मौजूद तमाम दिग्गजों एवं वक्ताओं को सभा में मौजूद लोगों ध्यान पूर्वक सुना। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों की तादाद में लोग पहुंचे थे। लोगों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा एवं सांसद कार्तिकेय शर्मा के प्रयासों की खूब सराहना की।

5 May 2024, 3:25 PM

बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने आज मेरा मान बढ़ाया है : मनोहर लाल

करनाल की सब्जी मंडी में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। मंच पर पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भगवान परशुराम की जय, भारत माता की जय के साथ अपना अभिषाण शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा,  सहित कई हस्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने आज मेरा मान बढ़ाया है। आज ही मेरा जन्मदिन है और आपकी शुभकामनाओं के कारण मेरा और उत्साह बढ़ा है।

5 May 2024, 3:10 PM

यहां आए सभी लोगों को मेरा नमन  : पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा

वहीं मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने मंच से सभी बिरादरियों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आए सभी लोगों को मेरा नमन है। आज यहां कोने कोने से लोग पहुंचे हैं। आप सुबह से लोग निरंतर बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो धूप में भी बैठे हैं। जन्मोत्सव पर उन्होंने 3 बार भगवान परशुराम की जयकारे लगावाए। वहीं मनोहर लाल को लेकर कहा कि वे उन्होंने प्रदेश में किसी के लिए भी कभी द्वेष नहीं रखा। हमेशा सभी लोगों के साथ हमेशा एक जैसा व्यवहार किया है।

5 May 2024, 3:00 PM

भगवान परशुराम किसी एक बिरादरी के नहीं बल्कि 36 बिरादरी के हैं : सांसद कार्तिकेय शर्मा

मंच पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भगवान परशुराम की जयकारे के साथ अपना भाषण शुरू किया। इस दौरान पिता विनोद शर्मा और माता शक्ति रानी शर्मा के प्रयासों की भी जमकर सराहना की। वहीं उन्होंने पूर्व सीएम मनोहर लाल और अन्य दिग्गजों का भी कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार जताया। शर्मा ने सभी का कोटी-कोटी नमन किया। भगवान परशुराम किसी एक बिरादरी के नहीं बल्कि 36 बिरादरी के हैं।

5 May 2024, 2.48 PM

विनोद शर्मा ने मनोहर लाल को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

वहीं मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। आज ही मनोहर लाल का जन्मदिन भी है। इसलिए विनोद शर्मा ने उन्हें जन्मदिन की भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

5 May 2024, 2:34 PM

पदमश्री कलाकार महावीर गुड्डू ने विनोद शर्मा परिवार की जमकर की सराहना

भगवान परशुराम की जय के जयकारे से पदमश्री कलाकार कलाकार महावीर गुड्डू ने अपने अभिभाषण की शुरुआत की। मंच से संबोधित करते हुए गुड्डू ने पूरे विनोद शर्मा परिवार की जमकर सराहना की। हम तन-मन-धन से हमेशा विनोद शर्मा के साथ खड़े हैं।

5 May 2024, 2:15 PM

भगवान परशुराम की जय, भारत माता की जय से योगेश्वर दत्त के भाषण की शुरुआत

भगवान परशुराम की जय, भारत माता की जय से योगेश्वर दत्त ने अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने सभी लोगों के साथ राम-राम की और भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की बधाई दी। वहीं उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए कार्तिकेय शर्मा की जमकर सराहना भी की।

5 May 2024, 2:07 PM

मंच पर विनोद शर्मा का भव्य स्वागत

मंच पर जैसे ही पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा पहुंचे तो पूरा पंडाल भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान मंच पर विनोद शर्मा को पगड़ी पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।

Lord Parshuram Birth Anniversary Program

5 May 2024, 2:05 PM

समारोह में पहुंचे रेसलर योगश्वर दत्त

भगवान परशुराम के जयकारों से कर्ण नगरी गूंज गई है, वहीं देश के रेसलर योगश्वर दत्त भी पहुंचे हैं।

5 May 2024, 1:58 PM

कुछ ही पलों में पहुंचने वाले हैं पूर्व सीएम मनोहर लाल

करनाल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के हर जिले से 36 बिरादरी के लोग शामिल हुए हैं। वहीं कुछ ही पलों में प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहर लाल भी समारोह में पहुंचने वाले हैं। कार्यक्रम में जगह-जगह एलईडी भी लगाई हुई हैं, ताकि जनता को मंच की तस्वीर साफ दिख सके और वक्ताओं के बयान सुन सकें।

Lord Parshuram Birth Anniversary Program
Lord Parshuram Birth Anniversary Program

5 May 2024, 1:15 PM

मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत

करनाल की पावन धरा पर आयोजित परशुराम जन्मोत्सव समारोह में भारी तादात में लोग पहुंचे हैं। समारोह को लेकर लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है।

5 May 2024, 1:08 PM

आयोजन को लेकर ब्राह्मण फेडरेशन कनाडा के चेयरपर्सन का बयान

ब्राह्मण फेडरेशन कनाडा के चेयर पर्सन आजाद कौशिक से इस आयोजन को लेकर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह पंडित विनोद शर्मा को बहुत लंबे समय से जानते हैं और उनका परिवार ब्राह्मण समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के ही नहीं बल्कि सभी वर्गों के लिए पूजनीय और आराध्य हैं। इसीलिए उन्होंने सभी का आह्वान किया करनाल में आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में शिरकत करें।

5 May 2024, 12:42 PM

जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है : सांसद कार्तिकेय शर्मा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि समारोह में प्रदेशभर से लोग पहुंच रहे हैं, भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ी भारी भीड़ को लेकर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। दोपहर 1 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

Lord Parshuram Birth Anniversary Program
MP Kartikeya Sharma

5 May 2024, 12:13 PM

कार्यक्रम को लेकर लोगों में खास उत्साह

मंच पर मौजूद है सांसद कार्तिकेय शर्मा, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का ले रहे हैं जायज़ा, दोपहर एक बजे शुरू होने जा रहा है कार्यक्रम, लोगो में खासा उत्साह, जुटने लगी हैं भीड़

5 May 2024, 10:30 AM

कार्यक्रम को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य सम्मेलन आज करनाल में हो रहा है, जहां प्रदेश और देश से लोग पहुंच रहे हैं। समारोह में सुबह से ही लोग जुटने शुरू हो गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में उन्होंने 36 बिरादरी के लोगों को आमंत्रित किया है। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि जो संत महात्मा और महापुरुष होते हैं, वह किसी एक जाति के नहीं, बल्कि पूरे समाज के होते हैं और इसी के चलते वह इस अवसर पर 36 बिरादरी के लोगों को आमंत्रित किया है।

 

यह भी पढ़ें : Former Union Minister Vinod Sharma On Parshuram Jayanti : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा -भगवान परशुराम ने जो शिक्षा दी, उसकी सभी को है आवश्यकता 

यह भी पढ़ें : MP Kartikeya Sharma On Parshuram Jayanti : भगवान परशुराम जन्मोत्सव में बोले कार्तिकेय शर्मा, कहा, शस्त्र के साथ शास्त्र का ज्ञान जरूरी : सांसद कार्तिकेय शर्मा

यह भी पढ़ें : Manohar Lal On Parshuram Jayanti : आप सभी लोगों की अपेक्षाओं पर मैं हमेशा खरा उतरुंगा : मनोहर लाल