होम / Nayab Saini : हरियाणा की सभी सीटों पर कमल खिलेंगे : नायब सैनी

Nayab Saini : हरियाणा की सभी सीटों पर कमल खिलेंगे : नायब सैनी

• LAST UPDATED : June 3, 2024
  • बोले- भाजपा तीसरी बार भी सत्ता में आ रही

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाली 4 जून को भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की सभी सीटों पर 11 कमल के फूल खिल रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत से काम किया है जिसका फल जल्द मिलने जा रहा है। वे सभी बधाई के पात्र हैं।

Nayab Saini : कांग्रेस ने जनता को हमेशा गुमराह किया

मुख्यमंत्री सैनी ने राहुल गांधी के INDIA गठबंधन को 295 सीटें मिलने के दावे पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के पास झूठ के सिवाय और कुछ नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा ही जनता को गुमराह किया है। राहुल गांधी एग्जिट पोल पर ध्यान नहीं दे रहे। हमने गरीब वर्ग के लिए काम किया है, हमने महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए ये काम किए हैं। अहंकारी गठबंधन से लोगों का भरोसा उठ चुका है और भाजपा तीसरी बार सत्ता में आ रही है।

केजरीवाल ने आम आदमी को बदनाम करने का काम किया

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर वापस जेल चले गए हैं, इस सवाल पर सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने आम आदमी को बदनाम करने का काम किया है। केजरीवाल ने कौन सी जंग जीती है? उन्होंने कोई सराहनीय काम नहीं किया है, उन्होंने भ्रष्टाचार किया है और इसीलिए जेल गए।

यह भी पढ़ें : Haryana Toll Rate : प्रदेश में आज से देना होगा बढ़ा हुआ रेट

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Election Result : मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे शुरू होगी

यह भी पढ़ें : Counting Agent Verification : मतगणना एजेंटों की होगी पुलिस वेरिफिकेशन : सीईओ

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox