Mahakumbh of Ayurveda : हरियाणा सरकार कई जिलों में खोलेगी आयुर्वेद कॉलेज : मनोहर लाल

  • चंडीगढ़ में आयुर्वेद का 3 दिवसीय महाकुंभ

इंडिया न्यूज, Haryana Congress (Mahakumbh of Ayurveda) : चंडीगढ़ में आज 3 दिवसीय आयुर्वेद के महाकुंभ का मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद की जमकर तारीफ की और कहा कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने में हरियाणा अपना अहम योगदान निभा रहा है। उन्होंने इस दौरान बड़ी घोषणा की है कि हरियाणा सरकार जल्द ही प्रदेश के कई जिलों में आयुर्वेद के कॉलेज खोलने की तैयारी कर रही है।

आयुर्वेद सर्वोत्तम चिकित्सा पद्धति

सीएम ने कहा कि आजकल मेडिकल या आयुर्वेद के छात्र स्वयं को वैद्य कहना पसंद नहीं करते क्योंकि वे डॉक्टर कहलाना ही पसंद करते हैं। बता दें कि आयुर्वेद सर्वोत्तम चिकित्सा पद्धति है। एलोपैथी में हम एक बीमारी का इलाज करवाते हैं, लेकिन साथ ही वह दूसरी बीमारी का रूप ले लेती है।

Mahakumbh of Ayurveda

कृष्णा आयुर्वेद विश्वविद्यालय के लिए वीसी की तलाश

मालूम रहे कि कुरुक्षेत्र में कृष्णा आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है, जिसके लिए 100 एकड़ जमीन स्वीकृत की गई है। सीएम ने कहा कि हम इसके लिए वाइस चांसलर की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय चिकित्सा पद्धति के राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा से एक उम्मीदवार का सुझाव देने के लिए कहा।

केंद्रीय आयुष मंत्रालय का कार्यक्रम

आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन (आयुर्वेद महाकुंभ 2023) का आयोजन धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 46 में किया जा रहा है जिसमें 3 दिन आयुर्वेद पर्व में पद्मश्री, पद्म भूषण अवार्ड वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा, वैद्य अनिल भारद्वाज सहित देश के कई वेदाचार्य आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर मंथन करेंगे।

यह भी पढ़ें : Haryana Congress : 3 पूर्व विधायकों समेत 56 नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Yamunanagar Accident: सड़क हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत, छुट्टी के बाद घर लौट रहा था शख्स,परिवार वाले करते रह गए इंतजार

 हरियाणा में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। और रोजमर्रा के हिसाब से एक…

1 min ago

Panchkula Breaking News : मोरनी के नजदीक यहां बच्चों से भरी बस हादसाग्रस्त, मची चीख-पुकार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panchkula Breaking News : पंचकूला के मोरनी के नजदीक टिककर…

8 mins ago

Ajay Yadav Statement: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पार्टी पर भड़के अजय यादव, खोलकर रख दिए सारे राज

हरियाणा में कांग्रेस से इस्तीफा लेने के बाद आज अजय यादव ने कांग्रेस की साड़ी…

15 mins ago

Liquor Shop Robbery : करनाल में गन प्वाइंट पर लिया शराब ठेका और…, वारदात से बढ़ी यहां दहशत

पुलिस ने मामला दर्ज कर नकाबपोश बदमाशों की तलाश की शुरू Robbery Liquor Shop India…

17 mins ago

Haryana Goverment Job: हरियाणा में युवक को मिलीं दो नौकरियां, लेकिन फिर भी क्यों निराश नजर आए घरवाले, जानिए असल वजह

हरियाणा में CM सैनी ने सरकार बनाते ही युवाओं को रोजगार दिलवाना शुरू कर दिया…

32 mins ago

Haryana Jind Crime: जींद के SDM के गनमैन ने खुद को मारी गोली, घर के बाहर लहूलुहान पड़े मिले पुलिसकर्मी

हरियाणा के जींद से एक दिल-दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, जींद…

60 mins ago