प्रदेश की बड़ी खबरें

Kurukshetra में किसानों की महापंचायत, 3 अक्टूबर को रेलवे ट्रैक जाम करने का निर्णय 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra : कुरुक्षेत्र के पीपली में आज किसानों द्वारा महापंचायत का आयोजन किया हुआ, जिसमे मुख्य रूप से सरवन सिंह पंढेर, जगजीत सिंह दल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहड़ी सहित कई किसान नेताएं मौजूद रहे। वहीं इस महापंचायत में पुरुर्षों के साथ-साथ महिला किसान भी काफी संख्या में पहुंची।  महिला किसान भी भारी संख्या में पहुंची। महापंचायत में 3 अक्टूबर को रेलवे ट्रैक जाम करने का निर्णय लिया।

Kurukshetra : बदला लेने का समय आ गया

महापंचायत के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि प्रदेश भर में किसानों द्वारा महापंचायत की जा रही है। उन्होंने बताया की भाजपा सरकार ने जिस प्रकार के अत्याचार किसानों पर किए हैं। अब हरियाणा में इसका बदला लेने का समय आ गया है। हम पंचायत कर हरियाणा के किसानों को याद दिला रहे है कि किस प्रकार से किसानों पर बल का प्रयोग किया गया और किस प्रकार से किसान शुभकरण को शहीद किया गया।

भारत भर में 2 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे

इसी के चलते 3 अक्टूबर को भारत भर में 2 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे और आने वाले समय में आंदोलन को और भी गति दी जाएगी। अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि हमारे आंदोलन का उद्देश्य दूसरे राजनीतिक दलों को भी सचेत करना है कि अगर सत्ता में आने के बाद वह किसानों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार करेंगे तो कि कैसे एक होकर उनके खिलाफ भी लड़ाई लड़ी जाएगी। किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और आने वाले समय में इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।

Deepender Warned The Voters : दीपेंद्र ने मतदाताओं को किया सचेत : वोटकाटू दल व निर्दलियों का कोई भरोसा नहीं कि वो कहां जाएंगे 

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

CM Nayab Saini ने कालका वासियों को दी सौगात, लगभग 25 करोड़ रुपये लागत की 3 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

कालका में आयोजित धन्यवाद रैली में कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं…

3 hours ago

CM Flying ने बिना लाइसेंस के चल रहे एक क्लीनिक पर मारा छापा, आपत्तिजनक दस्तावेज और मेडिकल उपकरण जब्त 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Flying : यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की…

4 hours ago

New Electricity Rates को लेकर जनसुनवाई 15 को, अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा की अध्यक्षता में होगी यह पब्लिक हियरिंग

सदस्य मुकेश गर्ग भी सुनेंगे दलीलें India News Haryana (इंडिया न्यूज), New Electricity Rates : हरियाणा…

4 hours ago