प्रदेश की बड़ी खबरें

Mahashivratri Festival Updates In Haryana : प्रदेशभर के शिव मंदिरों में हो रहा भगवान भोले का जलाभिषेक

  • अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हाथी खाना मंदिर समेत अन्य प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

India News (इंडिया न्यूज़), Mahashivratri Festival Updates In Haryana, चंडीगढ़ : हरियाणाभर में आज महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ हुई है। अंबाला में भी महादेव की आराधना का महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बम-बम भोले के जयकारे सभी शिव मंदिरों में गूंज रहे हैं। शिवालयों में भगवान शंकर का अभिषेक करने के लिए अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। शिवालयों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हाथी खाना मंदिर समेत अन्य प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा नजर आया।

रेवाड़ी घंटेश्वर महादेव मंदिर

वहीं रेवाड़ी शहर के प्राचीन घंटेश्वर महादेव मंदिर की बात करें तो यहां सुबह के समय हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों का सैलाब देखा गया।

भोलेनाथ के उद्घोष से नाथ नगरी शिवमय हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। अनेक मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसाद, भांग, धतूरा, बेर, बेलपत्र, शहद व दूध और जल से अभिषेक कर रहे थे। लाइन में लगे शिव भक्त अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

यह भी पढ़ें : Haryana Rohtak Lok Sabha Seat Election : एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द राजनीति में करेंगे एंट्री, हरियाणा की इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

56 mins ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

1 hour ago