प्रदेश की बड़ी खबरें

Mahavir Phogat On WFI Sexual Harassment Case : मामला कुश्ती संघ पर कब्जे का नहीं बल्कि रेसलर्स के साथ यौन शोषण का

India News (इंडिया न्यूज), Mahavir Phogat On WFI Sexual Harassment Case, चंडीगढ़ : हरियाणा के रेसलर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक व बजरंग पूनिया की अगुआई में जंतर-मंतर में लगातार 11 दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के कई आरोप लगाए हुए है।

WFI अध्यक्ष बृजभूषण के बयान कि ये सब पहलवान हरियाणा के अखाड़े से हैं कि फोगाट फैमिली कुश्ती संघ पर कब्जा करना चाहती है पर द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट ने कहा कि यहां मामला कुश्ती संघ पर कब्जे का नहीं बल्कि रेसलर्स के साथ यौन शोषण का है, उसी मुद्दे पर उन्हें बात करनी चाहिए थी। मेरे पास भी एक लड़की आई। उसे बृजभूषण पूछ रहा था कि मैं धोती-कुर्ते में अच्छा लगता हूं या पेंट शर्ट में।

हमने केवल लड़कियों की आवाज उठाई

महावीर ने कहा कि हमने लड़कियों की आवाज उठाई। विनेश फोगाट, बजरंग और साक्षी मालिक ने जो आवाज उठाई, इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण है ही नहीं। न ही अखाड़े की कभी ऐसी सोच रही। ये सिर्फ लड़कियों ने एकजुट होकर अपना दुख जाहिर किया।

बृजभूषण शरण सिंह का बतौर अध्यक्ष ये आखिरी कार्यकाल

बृजभूषण शरण सिंह

उल्लेखनीय है कि बृजभूषण शरण सिंह का बतौर अध्यक्ष ये आखिरी कार्यकाल है जोकि इस समय काफी चर्चा में भी है। वो इस कुर्सी को अपने परिवार में ही बनाए रखना चाहते हैं, लिहाजा उनके बेटे के नाम पर चर्चा थी, लेकिन अब चर्चा है कि इस बार हाथ आए इस मौके को हरियाणा लॉबी भी गंवाना नहीं चाहती।

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Election 2024 : प्रदेश में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, गठबंधन पर भी सियासत

यह भी पढ़ें : Coronavirus Live Updates : देश में कोविड-19 के 3,720 नए मामले

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

8 mins ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

21 mins ago

INLD के पास अब कहीं अपना अस्तित्व…, विधानसभा चुनाव में महज इतने मिले थे वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD : हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और…

38 mins ago

Pipli Parakeet Center : पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे पिपली और…, यहां की व्यवस्थाओं को लेकर ये बोले

बोले- एक समय था जब हरियाणा के पर्यटन केंद्र प्रदेश में नंबर वन होते थे…

2 hours ago

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

2 hours ago