Mahendragarh Flyover महेंद्रगढ़ रेलवे ओवरब्रिज के साथ दूसरा फ्लाईओवर बनेगा : प्रो. रामबिलास

इंडिया न्यूज, महेंद्रगढ़।
Mahendragarh Flyover क्षेत्र के भरपूर विकास व लोगों की सुविधा को लेकर सरकार द्वारा जल्द ही महेंद्रगढ़-दादरी सड़क मार्ग को फोरलेन किया जाएगा, जिसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। 53 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के निर्माण पर 298 करोड़ रुपए खर्च होंगे। महेंद्रगढ़ रेलवे ओवरब्रिज के साथ दूसरा फ्लाईओवर बनेगा, जिससे इस मार्ग का आवागमन और सुगम होगा। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने प्रेस में जारी बयान में उक्त बात कही।

सीएम के सामने रखी थी मांग (Mahendragarh Flyover)

प्रो. शर्मा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री की नारनौल जल अधिकार रैली में यह मांग रखी थी। साथ ही 23 अक्टूबर को सीएम के उनके विधानसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़ में माधोगढ़ किले के पुनर्निर्माण निरीक्षण के समय भी आईएमटी खुड़ाना व दादरी-महेंद्रगढ़ सड़क निर्माण की मांग रखी थी। जिस पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आईएमटी खुड़ाना के कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे, वहीं उनके अनुरोध पर दादरी-महेंद्रगढ़ सड़क निर्माण के लिए 298 करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं। उक्त सड़क निर्माण के साथ ही गांव नांगल सिरोही का बाइपास बनाया जाएगा। इसके लिए वे स्वयं व महेंद्रगढ़ की जनता की तरफ से सीएम मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं।

Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta

Recent Posts

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

10 mins ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

28 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

48 mins ago