होम / Mahipal Dhanda का दावा : भाजपा की नीतियों से जनता खुशहाल, जनता फिर बनाएगी भाजपा की सरकार 

Mahipal Dhanda का दावा : भाजपा की नीतियों से जनता खुशहाल, जनता फिर बनाएगी भाजपा की सरकार 

BY: • LAST UPDATED : September 14, 2024

संबंधित खबरें

  • भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर साधा संपर्क

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर चाय पर चर्चा की। उन्होंने शनिवार को सुबह गांव बिंझौल व उसके बाद सोंधापुर गांव में जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने तीसरी बार भाजपा सरकार का नारा लगा लोगों से आने वाली 5 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में कमल के फूल के सामने का बटन दबाकर उन्हें विधानसभा में भेजने का काम करने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने उन्हें अपना समर्थन दिया।

Mahipal Dhanda : सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की

भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने कहा भाजपा की नीतियों से आज हर वर्ग खुश है। भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों के हित में कार्य किए हैं। कभी भी किसी से कोई भेदभाव नहीं किया। भाजपा सरकार ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबको एक साथ लेकर चलती है और पूरे प्रदेश में एक समान रुप से विकास कार्य करवाती है। महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा की इन्हीं जनकल्याणकारी नीतियों के चलते प्रदेश की जनता एक बार फिर हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाएगी। सोंधापुर गांव के लोगों को संबोधित करते हुए प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने कहा  कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। जिससे महिलाएं सशक्त बन रही हैं।

आमजन के हितों का ध्यान रखते हुए अनेक योजनाएं शुरू की

भाजपा सरकार हमेशा से ही जन हितैषी सरकार है और इस सरकार ने आमजन के हितों का ध्यान रखते हुए अनेक विकास कार्य और योजनाएं प्रदेश में शुरू की है। इसी प्रकार भविष्य में भी हरियाणा प्रदेश में नई-नई विकास योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भाजपा को जीत दिलाएं और तीसरी बार फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने ग्रामीणों को 5 अक्तूबर को कमल के फूल वाला बटन दबाकर उनको विजयी बनाएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीव दहिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझौल, बिट्टू सरदार, राणा सिंह, अजमेर, ऋषि, नरेश, कालीरमण, विक्की मलिक व राजपाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Kalka Vidhan Sabha से BJP प्रत्याशी Shakti Rani Sharma को मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद

Kurukshetra Rally में CM ने गिनवाई BJP की उपलब्धियां – कहा भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में हरियाणा को बदला और बेहतर भी किया 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT