प्रदेश की बड़ी खबरें

OBC Chaupal Program में बोले महिपाल ढांडा : मोदी पिछड़ों के मसीहा, उनके रहते कोई आरक्षण खत्म नहीं कर सकता 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), OBC Chaupal Program : पानीपत ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने कहा कि मोदी पिछड़ों के मसीहा है और उनके रहते कोई भी आरक्षण खत्म नहीं कर सकता। ढांडा आज हुडा स्थित एक गार्डन में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित ओबीसी चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा वर्ग को रैली और वोट के लिए प्रयोग किया, इस वर्ग का कोई भला नहीं किया। ढांडा ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के समय में काका कालेलकर कमेटी का गठन किया गया जिसको ओबीसी की स्थिति बारे रिपोर्ट देनी थी, लेकिन रिपोर्ट आने के बावजूद जवाहरलाल नेहरू ने कभी भी उस रिपोर्ट को लागू नहीं किया।

भाजपा ने सबसे पहले ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया

ढांडा ने कहा राजीव गांधी ने भी मंडल आयोग की सिफारिश का सांसद में विरोध किया था। इसी तरह वर्तमान समय में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर घोषणा की है कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। महिपाल ढांडा ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनके रहते कोई भी आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता, भारतीय जनता पार्टी हमेशा आरक्षण की पक्ष धर रही है। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व हरियाणा सरकार ने सबसे पहले ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है।

OBC Chaupal Program : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही

ढांडा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी मंत्रियों को लेकर ओबीसी का महत्व दर्शाया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 70 साल बाद पहली बार मोदी सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालय, सैनिक स्कूल, नवोदय स्कूल, केंद्रीय लॉ विश्वविद्यालय एवं मेडिकल शिक्षा में 27% आरक्षण ओबीसी वर्ग को देने का काम किया है। हरियाणा सरकार ने भी क्रीमी लेयर की आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए किया है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है, इस बार विकास कार्यों को और तीव्र गति से करवाया जाएगा तथा संकल्प पत्र में जो वायदे किए गए हैं उन  सबको पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष आर डी कल्याण ने की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप, यमुनानगर के पूर्व मेयर एवं ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, भाजपा के प्रत्याशी प्रमोद विज, कृष्ण लाल पंवार, मनमोहन भड़ाना, ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष आर डी कल्याण, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख डॉक्टर राजवीर आर्य, भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी ईश कुमार, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री अतर सिंह प्रजापत, एवं सतबीर पांचाल, सुनीता कश्यप, रफल सिंह कश्यप, जितेंद्र आर्य, प्रदीप सेन, सचिन पाल रविंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।

UP CM Yogi Adityanath ने अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव के समर्थन में विशाल जनसभा को किया संबोधित

Kumari Selja’s Claim : प्रदेश की सभी 90 सीटों पर जीत के लिए ही चुनाव लड़ रही है कांग्रेस

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

PM Modi Hisar Rally : कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूटा, हरियाणा में ‘भरोसा दिल से, भाजपा फिर से’ की गूंज : पीएम मोदी

कांग्रेस ने हिमाचल को किया बर्बाद, हरियाणा में जनता देगी वोट की चोट से जवाब…

4 mins ago

Kejriwal’s Life Is In Danger : न कम होगी और न ही हटेगी अरविन्द केजरीवाल की सुरक्षा

आतिशी को फिलहाल एक कमांडो, कुछ पुलिसकर्मी और एस्कॉर्ट कार दी गई India News Haryana…

25 mins ago

Haryana Assembly Elections 2024 : मेवात की तीनों सीटों पर बना त्रिकोणीय मुकाबला 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections 2024 : हरियाणा के अंतिम छोर पर अरावली…

1 hour ago

CRPF Jawan Praveen Kumar : राजकीय सम्मान के साथ किया प्रवीण कुमार का अंतिम संस्कार

श्रीनगर में चुनाव ड्यूटी में तैनात था जींद जिले के काब्रच्छा गांव का प्रवीण कुमार…

1 hour ago

Bhupinder Singh Hooda का बड़ा ऐलान : आने वाली कांग्रेस सरकार में होगी पानीपत की बड़ी हिस्सेदारी 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसराना, पानीपत शहरी व ग्रामीण सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए…

2 hours ago