प्रदेश की बड़ी खबरें

Major Accident in Panipat : ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

  • सड़क दुर्घटना में 24 लोग जख्मी भी हुए

India news (इंडिया न्यूज़), Major Accident in Panipat, चंडीगढ़ : पानीपत में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई। बता दें कि यहां पानीपत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने छोटे हाथी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए जो सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। हादसा सानौली रोड पर हुआ। छोटे हाथी में 28 लोग सवार थे।

जैसे ही हादसा हुआ तो लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जींद के जुलाना थाना क्षेत्र के कमाच खेड़ा गांव से कई लोग हरिद्वार में स्नान के लिए छोटे हाथी में सवार होकर निकले थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। उधर हादसे के बाद से आरोपी ट्रक चालक फरार है।

ये लोग हादसे का हुए शिकार

हादसे में जो लोग मारे गए हैं, उनमें कांता (45) पत्नी रामफल, मुन्नी (52) पत्नी सत्यवान, मोहित (15) पुत्र भीम सिंह और अश्वनी (22) पुत्र सज्जन सिंह शामिल हैं। वहीं घायलों में बाला (48) पत्नी फूल कुमार, रवि (17) पुत्र फुल कुमार, सज्जन (52) पुत्र रामकुमार, धूप सिंह (70) पुत्र प्रह्लाद सिंह,राकेश (32) पुत्र धूप सिंह, नन्ही (38) पत्नी भीम, अजय (23) पुत्र विजय कुमार, प्रदीप (23) पुत्र सुरेश, जय कुमार, आशा (30) पत्नी राकेश, शारदा (45) पत्नी सज्जन सिंह, रूप सिंह घायल हुए। इनमें से बाला, रवि, सज्जन, धूप सिंह व शारदा गंभीर हैं।

यह भी पढ़ें : Vikas Teerth Darshan Yatra Car Rally : उड़ीसा ट्रेन हादसे के कारण भाजपा ने स्थगित की नारनौल रैली

यह भी पढ़ें : Odisha Train Accident : जानिए ट्रेन हादसे में अभी तक इतने लोग मारे जा चुके

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kurukshetra University में ‘रत्नावली’ का आगाज़, इतने दिन चलेगा ये राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव   

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra University : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव…

5 hours ago

Heroin Recovered : पति-पत्नी 378 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार, बाज़ार में हेरोइन इतनी..कीमत !!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Heroin Recovered : बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल…

5 hours ago

Women Safety को लेकर महिला आयोग गंभीर, 7 माह में आयोग में पहुंची इतनी…शिकायत, 95 प्रतिशत का समाधान 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Women Safety : हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल…

6 hours ago

Rewari News : पत्नी ने पति को ड्यूटी पर जाने से रोका, पति नहीं माना तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : जिले के गांव जयसिंहपुर खेड़ा में दो बच्चों…

6 hours ago