प्रदेश की बड़ी खबरें

हिम्मत की अनोखी मिसाल है ममता…जानिए पूरी खबर

फरीदाबाद / देवेंद्र कौशिक
 फरीदाबाद के भारत कॉलोनी की रहने वाली 35 वर्षीय दिव्यांग ममता देवी अपने पति के मौत के बाद ई रिक्शा चलाकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। ममता उन महिलाओं के लिए एक उदाहरण बन कर सामने आई है। जो अपने आप को परेशानियों के सामने अकेला पाकर अपनी जीवन के सामने घुटने टेक देती है।
 अगर आपको लगता है कि आपकी परेशानियां आपकी बहुत बड़ी है और उनको दूर करना आपके लिए संभव नहीं है तो एक बार दिव्यांग ममता के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें। मूल रूप से बिहार के छपरा जिले की रहने वाली ममता करीब 12 साल पहले अपने पति के साथ फरीदाबाद आई थी। कोरोना काल में साल 2021 में उन्होंने अपने पति को खो दिया। जिसके बाद दुखों का पहाड़ दिव्यांग ममता के ऊपर टूट पड़ा। आर्थिक हालात तो पहले से ही खराब थे। पति के चले जाने के बाद स्थिति और भी  गंभीर हो गई। जिस कंपनी में ममता नौकरी करती थी वहां से ममता को निकाल दिया गया। ऐसे में उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो गई कि वह अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करें। लेकिन ममता ने इन परेशानियों से भागने को बजाय इनका मुकाबला करना उचित समझा।

 

उन्होंने अपने पति के खरीदे हुए ई रिक्शा को अपनी आजीविका के लिए इस्तेमाल करना शुरु किया। लेकिन उनको ई रिक्शा चलाना नहीं आता था। जिसके बाद पड़ोसी ई रिक्शा चालक ने कई महीने उसे ई रिक्शा चलाने का अभ्यास कराया और उसके बाद ममता ई रिक्शा लेकर फरीदाबाद की सड़कों पर उतर गई। शुरुआत में महिला के रिक्शा चलाने पर दूसरे चालको ने उनको तंज कसना शुरू किया। लेकिन ममता ने हार नहीं मानी और फरीदाबाद की सड़कों पर रिक्शा चलाना जारी रखा। ममता खेड़ी पुल से लेकर बड़खल चौक से होते हुए ई रिक्शा चलाती है। सवारियों को लाने ले जाने का काम करती हैं। ममता का कहना है कि जिंदगी में मुसीबत ही बहुत आती है लेकिन उन मुसीबतों से हार मानने की जगह उनका सामना करने में ही असली जिंदगी जीने का मजा है। क्योंकि मुसीबत हमेशा नहीं रहेंगी। अगर आप हिम्मत हार जाओगे तो मुसीबत आपके सामने हमेशा खड़ी रहेगी। पति के मरने के बाद में पूरी तरह से टूट गई आर्थिक और मानसिक रूप से परेशानियों के बाद भी उसने अपने आप को घर चलाने के काबिल बनाया।
haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

2 mins ago

Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…

16 mins ago

Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…

43 mins ago

Bike Thief Gang का भंडाफोड़, चोरी की 9 बाइक व एक बाइक का इंजन बरामद

चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…

1 hour ago

International Peace Day : प्रत्येक व्यक्ति एक शांति योद्धा बने : श्री श्री रवि शंकर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Peace Day : शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं है…

2 hours ago