Manali Snowfall सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों ने उठाया लुत्फ

नारकंडा व कुफरी में भी बर्फबारी

इंडिया न्यूज, शिमला।
Manali Snowfall
हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई जिसका पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। शाम करीब 6.30 बजे शहर में बर्फ पड़ी जिसे देखने के लिए लोग देश के कई हिस्सोें से मनाली पहुंचे हैं। शिमला के आसपास नारकंडा व कुफरी में भी बर्फबारी हुई और बर्फ देखने के लिए इन इलाकों में भी टूरिस्ट पहुंचे हुए हैं। मनाली के आसपास की पहाड़ियों पर भी दिन में भारी हिमपात हुआ है। शाम होते ही मनाली में मॉल रोड व आसपास के इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी शुरू होते ही होटलों में बैठे पर्यटक बाहर निकल आए और मौसम का उन्होंने आनंद लिया। इसी के साथ होटल कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। ऊंचाई वाले इलाकों में कई दिन से हो रही बर्फबारी के कारण मनाली की निकटवर्ती पहाड़ियां पहले ही पूरी तरह बर्फ से ढक चुकी हैं।

शिमला समेत राज्य के 8 शहरों में पारा माइनस में (Manali Snowfall)

बर्फबारी के बाद शीतलहर के चलते हिमाचल की राजधानी शिमला सहित राज्य के 8 शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच चुका है। केलांग में सबसे कम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई जिलों में बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी कर चुका है।

अटल टनल के पास फंसे कई वाहन (Manali Snowfall)

लाहौल स्पीति में ब्लैक आइसिंग के साथ बर्फीले तूफान के दौरान 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान अटल टनल के पास बफीर्ले तूफान में कई गाड़ियां फंस गईं।

Himachal Pradesh, Dec 13 (ANI): Long vehicular traffic congestion seen between Atal Tunnel and Sissu as people throng to the snow-clad region, in Lahaul and Spiti district on Monday.

लाहौल पुलिस की मदद से पर्यटक वाहनों को सुरक्षित मनाली भेजा गया। टनल के पास तूफान इतना तेज था कि कई वाहन चलते-चलते तेजी से हिलने लगे। एसपी मानव वर्मा ने बताया कि आपातकालीन स्थिति और सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के 9459461355 कंट्रोल रूम के 8988092298 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

लाहौल-स्पीति में सिर्फ 44 वाहनों को अनुमति (Weather Update)

मौसम विभाग की बारिश बर्फबारी की चेतावनी के चलते लाहौल-स्पीति प्रशासन ने घाटी के लिए 44 वाहनों को ही अनुमति दी है। अन्य सामान्य वाहनों पर रोक रहेगी। एसपी मानव वर्मा ने बताया कि मौसम के मद्देनजर पांगी और लाहौल-स्पीति के लिए ऐसे ही वाहनों की अनुमति होगी। उन्होंने ने पर्यटकों से कहा कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें।

बस सेवा प्रभावित (Weather Update)

ताजा हिमपात के चलते Kullu- keylong के बीच चलने वाली HRTC की बस शुक्रवार को केलांग से कुल्लू लौट आई। रिकांगपिओ-केलांग बस सेवा को भी खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया। रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर मंगल मनेपा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, जैसे ही सड़क और मौसम अनुकूल होंगे बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

(Weather North India Update)

Read More : Weather Update Cold Wave उत्तर भारत में शीतलहर, जम्मू में सीजन के सबसे ठंडे दिन और रात

Read More : Weather Updates कल से हल्की बारिश का अलर्ट, शीतलहर का भी अनुमान

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

8 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

8 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

8 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

9 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

9 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago