होम / Rajat kamal Award 2022 : राष्ट्रपति ने करनाल के मंदीप सिंह चौहान को रजत कमल अवॉर्ड से किया सम्मानित

Rajat kamal Award 2022 : राष्ट्रपति ने करनाल के मंदीप सिंह चौहान को रजत कमल अवॉर्ड से किया सम्मानित

• LAST UPDATED : October 3, 2022

इशिका ठाकुर, Haryana News (Rajat kamal Award 2022) : 68वें नेशनल फिल्म अवार्ड वितरण समारोह में करनाल निवासी मंदीप सिंह चौहान (Mandeep singh Chouhan) को उनके द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने रजत कमल पुरस्कार (Rajat kamal Award) से सम्मानित किया।

फिल्म निर्माता मंदीप सिंह चौहान को यह सम्मान उनकी लघु फिल्म ‘जस्टिस डिलेड बट डिलीवर्ड’ (Justice Delayed But Delivered) के लिए दिया गया। नॉन फीचर फिल्म श्रेणी में यह फिल्म राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चयनित की गई थी। मंदीप सिंह चौहान के साथ फिल्म के निर्देशक मुंबई निवासी कामाख्या नारायण सिंह (Kamakhya Narayan Singh) को भी राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मनदीप सिंह चौहान को दी बधाई

मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने मनदीप सिंह चौहान को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की डॉक्यूमेंट्री फिल्में समाज को दिशा देने का काम करती हैं।

उल्लेखनीय है की 2020 के नेशनल फिल्म अवार्ड सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा हाल ही में घोषित किए गए थे और नई दिल्ली के विज्ञान भवन मैं आयोजित एक गरिमा पूर्ण समारोह में यह पुरस्कार वितरित किए गए। इसी समारोह में देश का फिल्म जगत का सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार दादा साहब फालके अवॉर्ड प्रख्यात अभिनेत्री आशा पारेख को प्रदान किया गया।

करनाल के गांव गोंदर के रहने वाले हैं मंदीप सिंह चौहान

नेशनल फिल्म अवार्ड प्राप्त करने वाले मंदीप सिंह चौहान मूलत करनाल के गोंदर गांव से संबंध रखते हैं। उनके बड़े भाई डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष और निदेशक हैं। मनदीप सिंह चौहान ‘बॉलीवुड में हिंदी’ सहित कई चर्चित डॉक्युमेंट्री फिल्म्स के सहायक निमार्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Adampur By Election : आदमपुर चुनाव की घोषणा, 3 नवंबर को होगा उपचुनाव

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox