Karnal Lok Sabha Candidates : करनाल लोकसभा क्षेत्र की जनता को लुभाने में जुटे मनोहर- दिव्यांशु – देवेंद्र 

37
Karnal Lok Sabha Candidates
Karnal Lok Sabha Candidates : करनाल लोकसभा क्षेत्र की जनता को लुभाने में जुटे मनोहर- दिव्यांशु - देवेंद्र 
  • हरियाणा एक नया इतिहास रचेगा : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल
  • करनाल में रहकर अपने लोकसभा क्षेत्र व प्रदेश के लोगों की सेवा करेंगे : दिव्यांशु बुद्धि राजा
  • 24 घंटे जनता के बीच रहकर कार्य करने काम करेंगे : देवेंद्र सिंह कादियान
India News (इंडिया न्यूज़), नामांकन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि करनाल लोकसभा से नामांकन कर के एक नई यात्रा की शुरुआत कर दी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हरियाणा के मेरे परिवारजनों का प्रेम, आशीर्वाद और साथ एक नया इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से राज्य कि सभी दस लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है तथा कांग्रेस की करारी हार होगी।
 

Karnal Lok Sabha Candidates
Karnal Lok Sabha BJP Candidate Manoharlal
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में एक नए और मजबूत भारत का निर्माण हुआ है। आज भारत बोलता है और दुनिया सुनती है। मोदी से दुनिया भर के राष्ट्र प्रमुख सलाह लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने करनाल विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा कि ओर से नामांकन दाखिल करने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बारे में कहा कि उन्होंने एक योग्य उत्तराधिकारी चुना है। राज्य में विकास कि जिस गाड़ी को उन्होंने पटरी पर लाया था अब सैनी उसे दौडाएंगें। चार जून को राज्य में ग्यारह कमल खिलेगा। दस लोकसभा के लिए और एक विधानसभा के लिए।

बेरोजगार युवाओं की लड़ाई बिना डरे, बिना दबे मजबूती से लड़ते रहेंगे : दिव्यांशु

Karnal Lok Sabha Candidates
Karnal Lok Sabha Congress Candidate Divyanshu

लोकसभा करनाल के अंतर्गत आने वाले असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव रतक व बिलोना जहां पिछले दिनों हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री करनाल से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर को ग्रामीणों ने गांव में घुसने नहीं दिया था मनोहर लाल को अपना रोड शो विरोध के कारण वापस लेकर जाना पड़ा था वही कल कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा के काफिले का जोरदार स्वागत हुआ। किसानों ने कहा कि ना तो सरकार ने उनको एमएसपी की गारंटी दी, ना ही आंदोलन के बाद जो वादे सरकार ने किए थे उनमें से एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया। इस अवसर पर कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धि राजा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वह करनाल में रहकर अपने लोकसभा क्षेत्र व प्रदेश के लोगों की सेवा करेंगे। दिव्यांशु बुद्धि राजा ने कहा वह प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की लड़ाई बिना डरे, बिना दबे मजबूती से लड़ते रहेंगे।

जनता के बीच रहकर कार्य करेंगे : देवेंद्र

Karnal Lok Sabha Candidates
Karnal Lok Sabha JJP Candidate Devendar Kadian

जजपा के करनाल लोकसभा से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह कादियान ने गांव में प्रचार करते हुए कहा कि जजपा ने सरकार में भागीदार रहते है किए गए वायदों को पूरा करने का काम किया। जजपा ने जो वायदे किए थे उन पर खरा उतरने का काम किया, यदि जजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी तो अन्य बचे हुए विकास कार्य व वायदों को भी पूरा किया जाएगा। देवेंद्र कादियान ने पानीपत ग्रामीण, समालखा व इसराना के गांव में दौरे कर प्रचार करते हुए कहा कि वे 24 घंटे लोगों के बीच रहकर कार्य करने काम करेंगे। जनता ने अपना प्यार व आशीर्वाद दिया तो जनता के बीच रहकर कार्य करेंगे। इस मौके पर विभिन्न गांवों में देवेंद्र सिंह कादियान का भारी स्वागत हुआ तथा ग्रामीणों ने पगड़ी, फूल मालाओं से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : Manohar Lal-CM Nayab Saini Nomination : मनोहर लाल और नायब सैनी ने नामांकन भरा

यह भी पढ़ें : Yuzvendra Chahal Brand Ambassador : मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त