प्रदेश की बड़ी खबरें

Manohar Lal ने महाराष्ट्र सीएम शिंदे को दिया जीत का ‘मनोहर’ मंत्र…जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

  • मनोहर लाल बोले, सुशासन, मिशन मेरिट और अंत्योदय उत्थान मनोहर मॉडल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : भाजपा ने हरियाणा में मनोहर मॉडल के बूते हैट्रिक लगाई है। यह हैट्रिक दूसरे राज्यों के लिए नजीर बन रही है। महाराष्ट्र में चुनावों का ऐलान हो चुका है और शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से जीत का मंत्र लिया। भाजपा ने हरियाणा में 48 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। मोदी-मनोहर की नीतियों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की संगठनात्मक रणनीति की बदौलत भाजपा ने नया इतिहास रचा है।

Manohar Lal : केंद्रीय मंत्रियों ने जीत का श्रेय मनोहर मॉडल को दिया

भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और एनडीए गठबंधन के केंद्रीय मंत्रियों ने जीत का श्रेय मनोहर मॉडल को दिया। यही नहीं भाजपा शासित प्रदेशों के सीएम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को जीत पर बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंच पर पहली पंक्ति में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ बैठे थे।

शिंदे ने मनोहर लाल से चुनावी चर्चा की। इस दौरान मनोहर लाल ने शिंदे को जीत का मंत्र दिया और सुशासन, मिशन मेरिट और अंत्योदय उत्थान को जीत का मुख्य आधार बताया। मनोहर लाल ने शिंदे को अवगत कराया कि जब 2014 में उन्होंने प्रदेश की कमान संभाली थी तो उस समय भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद और क्षेत्रवाद का बोलबाला था।

परिवार पहचान पत्र के जरिये सरकार की योजनाएं घर-द्वार तक पहंचाई

नौकरियां पर्ची-खर्ची के आधार पर मिलती थी। उन्होंने सबसे पहले भ्रष्टाचार चोट करते हुए योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पोर्टल की शुरुआत की। परिवार पहचान पत्र के जरिये सरकार की योजनाएं घर-द्वार तक पहंचाई। मिशन मेरिट मॉडल ने बदला हरियाणा मनोहर लाल ने एकनाथ शिंदे को अवगत कराया कि उन्होंने नौकरियों में मिशन मेरिट मॉडल लागू किया। इस मॉडल के जरिये उन्होंने साढ़े 9 साल के मुख्यमंतित्व काल में 1.40 लाख सरकार नौकरियां दी।

होनहार युवाओं का नौकरी लगने का सपना पूरा हुआ

मिशन मेरिट से गरीबों के होनहार युवाओं का नौकरी लगने का सपना पूरा हुआ। युवा अब नेताओं की रैलियों की भीड़ नहीं बन रहे हैं, बल्कि लाईब्रेरी में बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करते हैं। परिवार पहचान पत्र से सीधे द्वार तक पहुंची योजनाएं एकनाथ शिंदे के साथ चर्चा के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने अवगत कराया कि परिवार पहचान पत्र की शुरुआत की। इससे न केवल योजनाएं बनानी में आसानी हुई, बल्कि पात्र लोगों की पहचान भी सुगमता के साथ हुई। अब 60 वर्ष की आयु पूरे करने पर बुजुर्ग को सरकार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं, बल्कि घर बैठे-बैठाए उनकी पेंशन शुरू हो रही है और अन्य योजनाओं का भी सीधा लाभ मिल रहा है।

मनोहर मॉडल और अंत्योदय उत्थान जीत का बड़ा आधार

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के चीफ मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया का कहना है कि भाजपा की हैट्रिक में शीर्ष नेतृत्व से लेकर संगठन के हर व्यक्ति ने योगदान किया है। दलितों, पिछड़ों के साथ हर वर्ग ने भाजपा को जनादेश दिया। इस जनादेश में मनोहर मॉडल और अंत्योदय उत्थान बड़ा आधार बना है। साढ़े 9 साल के मुख्यमंत्रितत्व कार्यकाल में मनोहर लाल ने सुशासन की मिसाल पेश की।

सिविल सचिवालय में घूमने वाले धौलकपड़ियों व दलालों के कुर्ते पजामे खूंटियों पर टंगवा दिए और पोर्टल के जरिये योजनाएं सीधे लाभपात्रों तक पहुंचाई। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मनोहर नीतियों को आगे बढ़ाने का जो संकल्प लिया है, वह सराहनीय कदम है। दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी मनोहर मॉडल का अनुसरण कर रहे हैं।

Cabinet Minister Ranbir Gangwa : सीएम नायब सैनी जुबान के धनी….युवाओं को रोजगार देकर दिया दिवाली का “नायाब तोहफा”

Cabinet Minister Rao Narbir Singh ने गुरुग्राम के विकास को लेकर बताया अपना विज़न, प्रशासनिक अधिकारियों को दीवाली तक दिया ये टारगेट

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Anil Vij : इस कॉलेज में आता हूं तो ऐसे लगता है कि मानों….मंत्री बनते ही अनिल विज ने अपनी पहली ग्रांट को लेकर की बड़ी घोषणा 

एसडी कॉलेज अंबाला में 47वें जोनल यूथ फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विज ध्येय…

4 hours ago

Union Law and Justice Minister ने सीएम नायब सैनी से की मुलाकात, कई अहम विषयों पर किया विचार विमर्श

केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

5 hours ago

Jind Crime News : दो नशा तस्करों को दस-दस वर्ष की कैद, एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime News : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसबीर…

5 hours ago