होम / Manohar Lal Gurugram Visit हरियाणा को दुनिया से जोड़ने का सेतु है गुरुग्राम

Manohar Lal Gurugram Visit हरियाणा को दुनिया से जोड़ने का सेतु है गुरुग्राम

BY: • LAST UPDATED : April 1, 2022

संबंधित खबरें

Manohar Lal Gurugram Visit

गुरुग्राम को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएंगे
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में किया करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा का एक महत्वपूर्ण नगर है और हम गुरुग्राम को केवल शहर के तौर पर नहीं देखते, बल्कि गुरुग्राम ने विश्व भर में जो ख्याति प्राप्त की है, उससे यह शहर हरियाणा को दुनिया से जोड़ने के लिए एक सेतु के रूप में काम कर रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए अंडरपास, फलाईओवर के अलावा सिग्नेचर टावर व इफको चौक पर बने दो फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण करने के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इसी स्थान पर गुरुग्राम के सेक्टर-111 से 115 के लिए जल आपूर्ति वितरण प्रणाली का उद्घाटन भी किया। इन दोनों परियोजनाओं पर लगभग 63 करोड़ रुपए की लागत आई है। इससे 92 हजार आबादी को लाभ होगा।

गुरुग्राम को स्मार्ट नहीं स्मार्टेस्ट सिटी बनाएंगे

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लागू किया, लेकिन गुरुग्राम को स्मार्ट नहीं स्मार्टेस्ट सिटी बनाया जाएगा। हम 2031 तक की गुरुग्राम की 42 लाख की अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं बना रहे हैं ताकि लोगों को भविष्य में भी कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है, उनसे गुरुग्राम शहर में हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन क्षेत्र जाम मुक्त हो जाएगा। इसी प्रकार, गुरुग्राम को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

कई परियोजनाएं इसी साल होंगी पूरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें से कई परियोजनाएं इसी साल पूरी हो जाएंगी। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक पर 47 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा फलाईओवर 30 जून तक पूरा होगा और लगभग 25.5 करोड़ रुपए की लागत से किए जा रहे राव महावीर चौक के सुधारीकरण का कार्य भी जुलाई अंत तक पूरा किया जाएगा। इसी प्रकार, लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से कैप्टन उमंग भारद्वाज चौक पर भी युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

गुरुग्राम का कोई भी हिस्सा विकास से अछूता नहीं

इससे पूर्व, गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शिता की ही देन है कि आज गुरुग्राम का कोई भी हिस्सा विकास से अछूता नहीं है। राज्य सरकार अब गुरुग्राम की अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर जाम लगा रहता था लेकिन अब परियोजनाएं पूरी होने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी और लोगों के कई घंटों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की ईमानदारी विपक्ष को खटकती है, लेकिन मुख्यमंत्री ईमानदारी से पूरे प्रदेश का समान विकास करवा रहे हैं।

Also Read: Punjab Assembly Session Today चंडीगढ़ पंजाब को देने की मांग, पीएम मोदी से मिलेंगे

Also Read: Ukraine Russia Live यूक्रेन का रूस के तेल डिपो पर हमला

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT