प्रदेश की बड़ी खबरें

Manohar Lal in Bahadurgarh : कांग्रेस का एक ही काम, जनता को भड़काना : मनोहर लाल

  • पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बहादुरगढ़ में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal in Bahadurgarh : कांग्रेस का एक ही काम है जनता को भड़काना। कांग्रेस हार के डर से गठबंधन करने में लगी हुई थी। इतना ही नहीं, कांग्रेस लोगों को भड़काने का काम करती है। यह कहना है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का। मनोहर लाल बहादुरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश कौशिक का प्रचार करने बहादुरगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें जीत का मंत्र दिया।

Manohar Lal in Bahadurgarh : दिनेश कौशिक धार्मिक और सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति

मनोहर लाल ने कहा कि दिनेश कौशिक धार्मिक और सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। इन्हें जिताकर चंडीगढ़ भेजना है। यह विधायक बनने के बाद बहादुरगढ़ हलके के विकास को आगे बढ़ाएंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनोहर लाल ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताने और नैना चौटाला द्वारा अनूप धानक को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर भी अपनी बात रखी।

चाहत कोई भी जताए इसमें कोई आपत्ति नही

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताने के सवाल पर कहा कि चाहत कोई भी जता सकता है इसमें कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा ने फैसला कर लिया है कि नायब सैनी ही मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री होंगे।

नैना चौटाला की अनूप धानक पर की टिप्पणी की निंदा

वहीं जननायक जनता पार्टी की नेत्री नैना चौटाला द्वारा पूर्व मंत्री अनूप धानक पर दिए गए बयान की भी मनोहर लाल ने निंदा की है। मनोहर लाल का कहना है कि नैना चौटाला को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। राजनीति में एक दूसरे पर इस तरह के बयान शोभा नहीं देते। अगर कोई इनके बारे में ऐसा कहेगा तो इन्हें कैसा लगेगा।

केजरीवाल के इस्तीफे पर बोले खट्टर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इस्तीफा देने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले से निकलने के लिए केजरीवाल इस्तीफा देना चाह रहे हैं। मगर दिल्ली की जनता उन्हें अच्छी तरह से पहचान चुकी है। आगे होने वाले दिल्ली के चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी।

Haryana Election 2024: सीएम बनने के लिए। …, सुरजेवाला के इस बयान से हरियाणा में मचेगा सियासी बवाल ?

Kalka Assembly Constituency : हमारी सोच कालका को नंबर वन बनाना : शक्ति रानी शर्मा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago