मोदी कैबिनेट में मनोहर लाल ने 2 मंत्रालय मिलनेे के बाद संभाला कार्यभार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal in Modi Cabinet : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कल मोदी कैबिनेट में दो मंत्रालय मिले हैं जिसको लेकर प्रदेशवासियों में काफी उत्साह है। बता दें कि उन्हें ऊर्जा मंत्रालय और शहरी एवं विकास मंत्रालय मिला है। वहीं उन्होंने आज सुबह इन विभागों की कमान संभालने के लिए अपना कार्यभार संभाल लिया है।
बता दें कि अब पूर्व सीएम मनोहर लाल मोदी कैबिनेट मंत्री के रूप में केंद्रीय राजनीति में भी अहम भूमिका में निभाएंगे।हरियाणा में सफल रही विभिन्न योजनाओं के मॉडल को अब केंद्रीय स्तर पर भी लागू करने की दिशा में तो काम करेंगे ही, साथ ही इसी वर्ष अक्टूबर में हरियाणा में होने वाले विस चुनाव में मनोहर लाल विशेष भूमिका में नजर आने वाले हैं।
मनोहर लाल का जन्म 5 मई, 1954 को हरियाणा के जिला रोहतक गांव निदाना में हुआ। उनके पिता का नाम हरबंस लाल और माता का नाम शांति देवी था। खट्टर के तीन जगदीश, गुलशन और चरणजीत है। मनोहर लाल किसान परिवार से हैं। एक समय था जब उनके परिवार को लम्बे समय तक आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था। जाति की बात करें तो वे हिंदू खत्री परिवार से संबंध रखते हैं। उनका विवाह नहीं हुआ, वे अविवाहित हैं।
मनोहर लाल ने वर्ष 1994 में भाजपा को ज्वाइन किया था। वे संघ के समर्पित सदस्य थे। जब उनकी आयु केवल 24 साल की थी, तो वे आरएसएस से जुड़ गए थे। संघ के प्रचारक के तौर पर वे 14 वर्ष तक कार्य करते रहे, जिसका लाभ उन्हें 1994 में मिला। जब वे भाजपा में आए थे तो उन दिनों वे प्रदेश के महासचिव नियुक्त हुए थे वर्ष 2014 तक वे हरियाणा के बीजेपी प्रदेश महासचिव बने रहें। उसके बाद वे हरियाणा के सीएम के तौर पर जनता ने चुना।
इतना ही नहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मनोहर लाल ने पहले भाजपा नेता बनने का गौरव पाया है। कांग्रेस उम्मीदवार को 63,736 मतों से हराकर अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता। वे लगातार केंद्र सरकार की ‘बेटी बचाओ,-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर हमेशा आगे बढ़कर काम करते रहे हैं। उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि आज प्रदेश में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है।
यह भी पढ़ें : Cabinet Minister Manohar Lal : मनोहर लाल को आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के अलावा मिला ऊर्जा मंत्रालय
यह भी पढ़ें : CM on Strengthening of Roads : प्रदेश में 31 अगस्त तक सड़कों के सुदृढ़ीकरण के कार्य को किया जाए पूरा : मुख्यमंत्री
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की शंकर कॉलोनी निवासी एक…
मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के इवेंट ट्रायथल में निभा कुमारी इन्सां ने स्वर्ण व टेट्रैथलॉन इवेंट…
करनाल-इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Renu Bala Gupta : नगर निगम चुनाव को लेकर…
झज्जर शहर के छावनी मोहल्ले में आयोजित सम्मान समारोह एवं रक्तदान और कार्यक्रम में पहुंचे…
रेलवे प्रशासन की गंभीर लापरवाही और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है दिल्ली हादसा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), New Delhi Railway Station Accident : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन…