Manohar Lal Jind Visit : गरीबी राहुल गांधी के अब्बा जान, दादी, इनके नाना की दी हुई चीज : मनोहरलाल

63
Manohar Lal Jind Visit
गरीबी राहुल गांधी के अब्बा जान, दादी, इनके नाना की दी हुई चीज : मनोहरलाल
  • पिल्लूखेड़ा खंड के गांव भूरायण में आयोजित धन्ना भगत जाट जयंती समारोह को संबोधित किया

India News (इंडिया न्यूज़), Manohar Lal Jind Visit : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि कांग्रेस ने अभी एक झूठ बोला है कि गरीबी को हटाएंगे। यह नारा देते हुए इंदिरा गांधी 1970 से आगामी 30 साल तक राज कर गई। सच तो यह है कि ये लोग गरीबी को साथ लेकर चलते हैं। गरीबी राहुल गांधी के अब्बा जान, दादी, इनके नाना की दी हुई चीज है। यह कभी उन्हें जाने नहीं देंगे। इसे वोट बैंक बनाकर रखे हुए हैं। इसलिए हमें कांग्रेस से सावधान होना है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल बुधवार को पिल्लूखेड़ा खंड के गांव भूरायण में आयोजित धन्ना भगत जाट जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वो मुसलमान को मुसलमान के नाते आरक्षण के लिए सहमत नहीं हैं। अगर पिछड़ा समाज है तो इनका आगे बढ़ाने का काम हमारा है। जिन परिवारों की आमदनी कम है, उनका जीवनस्तर उठाने का काम वो करेंगे। संविधान की परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए मोदी लगातार काम कर रहे हैं।

Manohar Lal Jind Visit : चुनाव के दौरान आप सभी सतकर्ता से काम करें

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में बहुत से लोग आपके बीच आपको बहकाने आएंगे। इस समय कांग्रेस के लोग हताश हो चुके हैं। चुनाव में उन्हें कुछ नही मिलने वाला है और उन्हें डर सता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किए हैं वो ये लोग 50 साल में भी नही कर सके हैं। इसलिए वो तरह-तरह के झूठ बोलने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने का काम कांग्रेस करती है।

कांग्रेस का नया शोशा…

अब कांग्रेस ने नया शोशा छोड़ा है कि ओबीसी के आरक्षण में मुस्लिम समाज को जोड़ देंगे जबकि मजहब के आधार पर सरकार को काम नही करना चाहिए। मजहब की समाजहित में काम करने वाली अपनी संस्थाएं होती हैं। आज ओबसी समाज में सामाजिक और आर्थिक आधार पर पिछडापन है। इसलिए उन्हें सहायताएं दी जा रही हैं, आरक्षण दिया जा रहा है ताकि उनका जीवन स्तर ऊंचा हो सके। अगर मजहब के आधार पर लाभ दिए जाएंगे तो पिछड़ेे समाज का हिस्सा कम होगा। इसलिए ओबीसी के आरक्षण को कभी खत्म नही होने दिया जाएगा।

आज कांग्रेस का कहीं पर कोई वजूद नहीं

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस धरती पर कही नही हैं। कांग्रेस का ना कोई संगठन है, ना कैडर है और ना ही उन्हें चुनाव लडऩे के लिए प्रत्याशी मिल रहे हैं। जनता इनके बारे में सब जानती है। आज राजीव गांधी संगठन को उठा नही पा रहे हैं। साहिबजादे को ताजपोशी करने के लिए कांग्रेस ललायित है लेकिन राहुल गांधी को डर लग रहा है कि अब माता जी रिटायर हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि 1947 में देश के आजाद होने के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस को भंग करने की बात कही थी लेकिन जवाहरलाल नेहरू लगातार राज करते रहे। अब राहुल गांधी जब तक कांग्रेस में रहेंगे, कांग्रेस को खत्म करने का रास्ता स्वयं बना देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह ने रातोंरात धारा 370 को खत्म कर देश को एक सूत्र में बांधने काम किया है।

पहले आसाम, नागालैंड, मेघायल देश से अलग होने की बात करत थे लेकिन दोनों ने वहां जा-जा कर लोगों के मन में परिवर्तन लाया और नक्सलवाल को खत्म कर दिया। आज नोर्थ ईस्ट के आधे प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। सभी मुख्यधारा में लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिहार से केरल तक नक्सलवाद था लेकिन उसे खत्म कर दिया गया। आज पूरे देश की एकता व अखंडता को मोदी ने साबित करके दिखाया है।

यह भी पढ़ें : Ranjit Chautala Nomination : तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के सपने को साकार करेंगे देशवासी : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Banto Kataria Nomination : भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने भरा नामांकन