होम / Manohar Lal on Congress Candidates : कांग्रेस डेढ़ माह बाद भी अभी तक प्रत्याशियों की सूची तैयार नहीं कर सकी : मनोहर लाल 

Manohar Lal on Congress Candidates : कांग्रेस डेढ़ माह बाद भी अभी तक प्रत्याशियों की सूची तैयार नहीं कर सकी : मनोहर लाल 

• LAST UPDATED : April 24, 2024
  • भाजपा जिला कार्यालय करण कमल में विभिन्न बैठकें आयोजित

India News (इंडिया न्यूज), Manohar Lal on Congress Candidates : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा उम्मीदवार मनोहर लाल करनाल में 2 दिन प्रवास पर रहेंगे। सोमवार को पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबसे पहले भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके उपरांत करनाल लोकसभा चुनावी कार्यालय में चुनावों के दृष्टिगत पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूती प्रदान करने हेतु भाजपा जिला कार्यालय करण कमल में विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया। वहीं पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची तैयार करने में ही कांग्रेस ने डेढ़ माह लगा दिया।

   विधानसभा चुनाव प्रभारियों, ओ बी सी मोर्चा एवं बूथ प्रबंधन व शक्ति केंद्र सम्मेलनों की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा एवं करनाल लोकसभा भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल व संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके पर लोकसभा संयोजक हरविंद्र कल्याण, ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष कर्ण देव काम्बोज, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा 400 सीटें जीतकर तीसरी बार फिर सरकार बनाएगी

पार्टी की संगठनात्मक बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से 400 सीटें जीतकर भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। प्रदेश की सभी 10 सीटें हमारी थी और रहेंगी। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर कमल खिलाएंगे।

 उन्होंने बूथ प्रबंधन के प्रमुखों से एक-एक कर व्यक्तिगत चर्चा की और हर विषय पर उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ मंत्र का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के हर बूथ पर अपनी बूथ सरंचना को मजबूत करना है।

कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बूथ की मजबूती के लिए बूथ स्तर बड़ी बडी बैठक ना करके छोटी-छोटी बैठकें की जाए, जिससे कार्यकर्ताओं को आपस में एक दूसरे को समझने में आसानी होती है।

उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर जाकर लाभार्थियों से मिलने का काम करें। प्रत्येक बूथ का वर्गीकरण करके उनको मजबूत बनाएं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं पूरे हरियाणा में सभी लोकसभा क्षेत्र में हो आया हूं। करनाल लोकसभा में तो अलग अलग विधानसभा में होकर आया हूं। सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने-अपने कार्यों में जुड़े हुए हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं निश्चित रूप से 10 की 10 लोकसभा सीट और विधानसभा उपचुनाव में भी जीत हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें : Social Media Influencer Meet In Gurugram : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रधानमंत्री मोदी के सपने को साकार करने में सहयोगी बनें : नायब सैनी

यह भी पढ़ें : Former Minister Anil Vij’s Sarcasm On Congress : ‘‘फेक पार्टियों की फेक लिस्ट वायरल होना कोई नई बात नहीं है’’ : विज

यह भी पढ़ें : GST Department Faridabad : फरीदाबाद में जीएसटी विभाग में तैनात ईटीओ 5 लाख 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox