प्रदेश की बड़ी खबरें

Badkhal Legislative Assembly में मनोहर लाल बोले : धनेश की जीत सीधे-सीधे मनोहर लाल और कृष्णपाल की होगी जीत 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Badkhal Legislative Assembly : पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि 56 सालों का इतिहास है, केंद्र में जिसकी सरकार होती है, हरियाणा में भी उसी की ही सरकार बनती है। पिछले 20 साल पहले की बात करे तो 2004 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनी, फिर 2009 में फिर केंद्र में कांग्रेस सरकार बनी, फिर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी। उसके बाद 2014 और 2019 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी और हरियाणा में भी भाजपा की सरकार ही बनी इसलिए अबकि बार भी प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है।

Badkhal Legislative Assembly : भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा के लिए वोट की अपील

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गुरुवार को सूरजकुंड स्थित होटल डिलाइट फोरेवर में बडखल से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा के समर्थन में आयोजित सार्थक संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर फरीदाबाद पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा, शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा, निवर्तमान विधायक नरेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, निवर्तमान महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मबीर भड़ाना, चंद्र भाटिया, भाजपा जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा, जगदीश भाटिया, राजन मुथरेजा, मनमोहन गुप्ता, अजय हुड्डा, मोहन सिंह भाटिया, जसवंत सिंह, मनोज नासवा सहित अन्य भाजपाईयों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

मनोहर लाल ने कहा कि जिस प्रकार से आपने दस सालों तक बडखल क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को जिताकर भाजपा सरकार को मजबूती प्रदान की है। इस अवसर पर निवर्तमान शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि वह भाजपा की कर्मठ सिपाही है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया।

Manu Bhaker को चुनाव आयोग ने बनाया डिस्ट्रिक आइकॉन, मतदाताओं से करेंगी मतदान की अपील   

Mera Booth Sabse Majboot : चुनाव जीतने का अर्थ- पोलिंग बूथ जीतना, प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया हरियाणा चुनाव में विजय का मंत्र

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा के बदमाशों का बड़ा आतंक, बस स्टैंड पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोग घायल

Haryana Gangwar: हरियाणा के बदमाशों का बड़ा आतंक, बस स्टैंड पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोग…

19 mins ago

Haryana Weather: हरियाणा में कब बदलेगा मौसम, कई जिलों में होगी बारिश, जानें अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा में कब बदलेगा मौसम, कई जिलों में होगी बारिश, जानें अपडेट Haryana…

28 mins ago

Selja Kumari: इसका फैसला हमेशा कांग्रेस के…, हरियाणा में मुख्यमंत्री पद को लेकर कुमारी सैलजा का बड़ा खुलासा

Selja Kumari: इसका फैसला हमेशा कांग्रेस के..., हरियाणा में मुख्यमंत्री पद को लेकर कुमारी सैलजा…

43 mins ago

ED Action: यूट्यूबर एल्विश और सिंगर फाजिलपुरिया को बड़ा झटका! ED की कार्रवाई में जब्त हुई संपत्ति

ED Action: यूट्यूबर एल्विश और सिंगर फाजिलपुरिया को बड़ा झटका! ED की कार्रवाई में जब्त…

44 mins ago

PM Modi: ‘कांग्रेस अंदरूनी कलह के लिए जानी जाती है…’, प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला

PM Modi: 'कांग्रेस अंदरूनी कलह के लिए जानी जाती है...', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर…

1 hour ago

Haryana-Karnal: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, फिर युवती ने दी ऐसी धमकी, डर के मारे युवक ने ली खुद की जान

Haryana-Karnal: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, फिर युवती ने दी ऐसी धमकी, डर के मारे…

1 hour ago