Manohar lal Statement On gurmeet ram-rahim coming out of Jail चुनाव से पहले फरलो यह सिर्फ एक संयोग

Manohar lal Statement On gurmeet ram-rahim coming out of Jail

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Manohar lal Statement On gurmeet ram-rahim coming out of Jail राम रहीम को फरलो मिलने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपना बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि उन्हें चुनाव से पहले फरलो मिली है तो यह सिर्फ एक संयोग है। उन्होंने पुन: कहा कि कोई भी कैदी अपनी फरलो के लिए 3 साल की एक तय सीमा के बाद ही आवेदन कर सकता है और उसके बाद प्रशासन समीक्षा कर उसकी फरलो पर निर्णय लेता है। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि ये एक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया है। फरलो मिलना किसी भी आम कैदी का अधिकार है। इसका चुनाव से कोई भी संबंध नहीं है।

हरियाणा सरकार ने किया अलर्ट जारी (Ram Rahim News)

डेरा प्रमुख की फरलो के चलते हरियाणा सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सिरसा में सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दे दिए गए हैं। मालूम हो इससे पहले भी डेरामुखी अपनी मां से मिलने के लिए पैरोल देकर गुरुग्राम भेजा गया था।

Read More: Ram Rahim Breaking News Today डेरामुखी को मिली 21 दिनों की फरलो

जेलमंत्री ने हाल ही में ये दिया था बयान (Ram Rahim came out of jail)

बता दें कि हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने गत दिनों कहा था कि पैरोल हर कैदी का अधिकार है, इसे रोका नहीं जा सकता। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि डेरामुखी को जल्द ही इसकी अनुमति मिल सकती है।

इन मामलों में सजा भुगत रहा डेरामुखी (Ram Rahim Gurmeet Singh)

बता दें डेरा के पूर्व प्रबंधक रणतीज सिंह की हत्या के 19 वर्ष पुराने मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य को उम्रकैद की सजा सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सुनाई थी। इसके अलावा अगस्त 2017 में सीबीआई की पंचकूला स्थित विशेष कोर्ट ने गुरमीत को एक साध्वी यौन शोषण मामले में भी 20 वर्ष की सजा सुनार्ई थी। तभी से डेरामुखी रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इसके अलावा पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में भी रामरहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

Read Also: Ram Rahim Breaking News Today डेरामुखी को मिली 21 दिनों की फरलो

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

15 mins ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

32 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

53 mins ago